Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
  • टिहरी

साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/09/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  मुनिकीरेती थाना पुलिस ने एक शातिर स्मैक तस्कर को साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उस पर पहले से 16 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की मीडीया सेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 12 ग्राम स्मैक आरोपी से पकड़ी गई। इसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 3.6 लाख रूपये है। बताया कि एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में सीएम धामी की निर्देशन पर उत्तराखंड को नशाविहीन बनाने की कार्यवाही जारी है। जिसके तहत पुलिस की गठित टीम ने बीते दिवस को चैकिंग के दौरान मुनिकीरेती क्षेत्र से अवैध रूप से स्मैक की तस्करी करते हुये आरोपी मारकण्डेय जायसवाल (28) पुत्र स्व उमेश जायसवाल निवासी गली नंबर एक मायाकुण्ड थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से कुल 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी थाना ऋषिकेश का हिस्ट्रीशीटर है और इस पर 16 से अधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अब आरोपी को न्यायलय में पेश किया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई राजेंद्र सिंह रावत, हेका मोहित रावत व कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्रियुगीनारायण में वामन द्वादशी का मेले में उमड़े श्रद्धालु
Next: जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में नेटवर्क को सुदृढ़ करने पर हुई चर्चा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.