Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • त्रियुगीनारायण में वामन द्वादशी का मेले में उमड़े श्रद्धालु
  • रुद्रप्रयाग

त्रियुगीनारायण में वामन द्वादशी का मेले में उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 04/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   ऊखीमठ ब्लॉक के सीमांत ग्राम पंचायत त्रियुगीनारायण में वामन द्वादशी मेला धूमधाम से मनाया गया। पहले दिन मंदिर में पुजारियों ने पूजा अर्चना के बाद भगवान नारायण तथा भैरवनाथ की मूर्तियों को जमाण डोली में सजाकर रात्रि चार पहर की पूजा की। वामन द्वादशी मेले का मुख्य आकर्षण भगवान नारायण एवं क्षेत्रपाल भगवान की मूर्ति को चांदी की थाल में सजाकर आम भक्तों के दर्शनार्थ मंदिर गर्भगृह से बाहर लाया गया। ग्राम शेरसी के नौटियाल परिवार भगवान की थाल को सिर में रखकर ब्राह्मणों व पुरोहितों के मंत्रोच्चार के साथ मंदिर की 21 परिक्रमाएं की। इसके बाद रात्रि जागरण उपवास पर बैठी निसंतान दंपतियों को भगवान नारायण व भैरवनाथ के पश्वा आशीर्वाद स्वरूप फल प्रदान करते हैं। मेले का मुख्य आकर्षण ग्राम वासियों द्वारा जंगल से मोरू की झाखडियां (लंबी डालें ) लाना है। मेले में कई निसंतान दंपति मेले की पूर्व रात्रि में संतान की प्राप्ति हेतु उपवास करते हैं। इस वर्ष भारी बारिश से सड़क मार्ग जगह जगह बाधित रहने से इनकी संख्या 10 ही थी। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश का असर वामन द्वादशी मेले पर भी देखने को मिला। श्रद्धालुओं की संख्या विगत वर्षों के मुकाबले काफी कम रही। सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग जगह जगह भू स्खलन से खतरों भरा बना हुआ है। जिसे लेकर भक्त सफर करने से बचे। इस स्थान पर भगवान नारायण की बारह मास पूजा अर्चना की जाती है। इस मौके पर मठापति परशुराम गैरोला, भगवान नारायण के पश्वा आचार्य रामकृष्ण जमलोकी, ग्राम प्रधान रुचि देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन देवी, सच्चिदानंद पंचपुरी, राजेश भट्ट, दिवाकर गैरोला, भक्त दर्शन, विजय घिल्डियाल, सर्वेशानंद भट्ट, अंकित गैरोला, अमन गैरोला, कैलाश गैरोला, मित्रानंद भट्ट, रजनीश गैरोला, सूर्य प्रसाद, शिव प्रसाद सेमवाल, रमेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भक्त मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सल्ट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो वारंटियों को जसपुर से दबोचा
Next: साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.