Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रूस पर यूक्रेन दागेगा वो मिसाइल जिससे 80 के दशक में तिलमिला उठा था सोवियत संघ
  • अंतरराष्ट्रीय

रूस पर यूक्रेन दागेगा वो मिसाइल जिससे 80 के दशक में तिलमिला उठा था सोवियत संघ

RNS INDIA NEWS 28/02/2022
rns featured image new

कीव।  रूस-यूक्रेन के बीच का विवाद दिन प्रतिदिन भयानक रूप ले रहा है। भले ही रूस ने भारी संख्या में यूक्रेन के टैंक और दूसरे उपकरण नष्ट कर दिए हैं, लेकिन लड़ाई अभी पूरी तरह से एक तरफा नहीं हुई है। इस लड़ाई में अब स्टिंगर का वार देखने लायक होगा। इस बारे में रक्षा विशेषज्ञ ले. जन. संजय कुलकर्णी (रिटायर्ड) के अनुसार, अमेरिका की स्टिंगर मिसाइलों को 80 के दशक में अफगानिस्तान भेजा गया था। अफगानिस्तान के युद्धग्रस्त इलाकों में तत्कालीन सोवियत रूस की वायु सेना को स्टिंगर मिसाइलों से भारी नुकसान पहुंचा था। अब यूक्रेन भी रूस के लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और टैंकों पर स्टिंगर से वार करेगा।

ज्ञात हो कि 80 के दशक में अफगानिस्तान में सोवियत रूस की सेना पर करीब डेढ़ सौ स्टिंगर मिसाइल दागी गई थीं। इसका निशाना बहुत सटीक होता है। उस वक्त 1985 से 88 के बीच मुजाहिदीन दस्ते द्वारा तीन सौ से ज्यादा मिसाइल छोड़ी गई थीं। जिसमे ढाई सौ से अधिक रूसी जहाज मार गिराए गए थे। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई बाबत ले. जन. संजय कुलकर्णी (रिटायर्ड) ने कहा, रूस ने यूक्रेन को उसकी तय सैन्य क्षमता से काफी कम करके आंका है। यूक्रेन के पास पहले भी हथियार थे। अब उसे नाटो से हथियार मिल रहे हैं। इन हथियारों में सबसे ज्यादा खतरनाक स्टिंगर मिसाइल भी शामिल है। इन मिसाइलों ने अफगान युद्ध में सारा परिदृश्य बदल कर रख दिया था। यूक्रेन में अब बड़े पैमाने पर ऐसी मिसाइलें पहुंच चुकी हैं। रूस की वायु सेना पर इनका व्यापक इस्तेमाल होगा। कीव पर कब्जा करना उतना आसान नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप: अश्मिता बनी स्ट्रांग गर्ल, कौशल सीनियर स्ट्रांग मैन
Next: रूसी सेना ने तबाह किया दुनिया का सबसे बड़ा विमान, 1980 में हुआ था तैयार; एक बार में ले जा सकता है 640 टन सामान

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.