Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रूसी सेना ने तबाह किया दुनिया का सबसे बड़ा विमान, 1980 में हुआ था तैयार; एक बार में ले जा सकता है 640 टन सामान
  • अंतरराष्ट्रीय

रूसी सेना ने तबाह किया दुनिया का सबसे बड़ा विमान, 1980 में हुआ था तैयार; एक बार में ले जा सकता है 640 टन सामान

RNS INDIA NEWS 28/02/2022
rns featured image new

कीव। दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज एंटोनोव 225 मारिया कीव के पास स्थित होस्टोमेल एयरपोर्ट पर रूसी हमले में तबाह हो गया है। रूसी सेना ने इस विमान पर हमला किया था, जिसके बाद इसमें आग लग गई। इस विमान को यूक्रेन की सरकारी डिफेंस कंपनी यूक्रोबोरोनप्रोम ने तैयार किया था। यूक्रेन ने इस विमान के मार गिराए जाने की पुष्टि की। यूक्रेन की डिफेंस कंपनी ने टेलीग्राम पर अपने सबसे बड़े विमान को मार गिराए जाने की जानकारी दी। हालांकि यह यात्री विमान नहीं था बल्कि मालवाहक था। यूक्रोबोरोनप्रोम ने कहा कि यूक्रेन के सबसे बड़े मालवाहक मिवान  ्रठ्ठ-225 रूह्म्द्ब4ड्ड को रूसी हमले में मार गिराया गया है। यह हमला होस्टोमेल एयरपोर्ट पर हुआ। यह विमान बड़ी लागत से तैयार किया गया था और इसे दोबारा चालू हालत में लाना मुश्किल होगा। यूक्रेनी कंपनी का कहना है कि इस विमान को दोबारा तैयार करने में 3 अरब डॉलर की बड़ी लागत लगेगी और लंबा वक्त भी लगेगा। इस विमान को 1980 में तैयार किया गया था। इसे दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा वजनी एयरक्राफ्ट माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस विमान के जरिए एक बार में 640 टन सामान लादा जा सकता है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है, जिसमें बड़े पैमाने पर तबाही हो चुकी है। एक तरफ रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई है तो वहीं यूक्रेन का कहना है कि उसने रूस के 4,500 सैनिक मार गिराए हैं। इस बीच दोनों देशों ने बातचीत के संकेत दिए हैं। आज ही बेलारूस में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होनी है। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान युद्ध विराम पर सहमति बन सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूस पर यूक्रेन दागेगा वो मिसाइल जिससे 80 के दशक में तिलमिला उठा था सोवियत संघ
Next: इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के निर्यात में 2013-14 से 88 प्रतिशत की वृद्धि हुई

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.