Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर में धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन, जगह-जगह लंगर लगे
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन, जगह-जगह लंगर लगे

RNS INDIA NEWS 26/11/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  शहर के गुरुद्वारों में रविवार को श्री गुरुनानक देव का 554 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में शबद कीर्तन हुए। शहर में जगह-जगह लंगर भी लगाए गए। श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज से पूरे शहर में उत्साह के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने हाथों में पकड़ी तख्तियों से सामाजिक जागरूकता का भी संदेश दिया। गतका पार्टी और गुरु की झांकी ने सबका मन मोहा। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। दोपहर में करीब एक बजे से श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज से नगर कीर्तन निकाला गया। काशीपुर रोड, इंदिरा चौका, डीडी चौक, मुख्य बाजार होते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गोल मार्केट में नगर कीर्तन का समापन हुआ। कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर जगह-जगह उन्हें प्रसाद आदि वितरित किया गया। गतका पार्टी के हैरतंगेज कारनामों ने सभी को हैरान कर दिया। गुरु के जयकारों से पूरा वातावरण गुरुमय रहा।
स्वागत कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत सदस्य लखबीर सिंह लक्खा तथा आयोजक समाजसेवी सुशील गाबा के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों लोगों ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। युवाओं ने नगर कीर्तन में सबसे आगे चल रहे पंच प्यारों को सरोपा भेंट किया। शॉल ओढ़ाकर पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया। इसके बाद नगर कीर्तन के आयोजक श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के समस्त पदाधिकारियों, शिक्षकों, राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों, पत्रकारों, छात्रसंघ, रामलीला कमेटी आदि के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। इस दौरान गौरव खुराना, संदीप संधू, सोनू चीमा, जावेद अख्तर, हैप्पी रंधावा, प्रीत चिलाना, सौरभ शर्मा, शमीम खान, कृपाल सिंह, गुरजीत सिंह रंधावा, हैप्पी सिंह, राजीव छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 30 नवम्बर को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में होगा बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
Next: सोलर वाटर हीटर संयंत्र लगाने पर मिलेगी 50 फ़ीसदी सब्सिडी, सरकार देगी प्रोत्साहन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.