Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • साहब! दो माह से तनख्वाह नहीं मिली, दिला दो न
  • रुद्रप्रयाग

साहब! दो माह से तनख्वाह नहीं मिली, दिला दो न

RNS INDIA NEWS 21/06/2023
default featured image

रेलवे पथ निर्माण सुमेरपुर में टनल के कार्य में लगे 32 बिहारी मजदूरों को ठेकेदार ने नहीं दी 2 माह से मजदूरी

रुद्रप्रयाग। साहब! हमारे पैसे तो दिला दो न मां बाप बच्चे बिन पैसे क्या खाएंगे बार बार घर से पैसे भेजने के लिए फोन कर रहे हैं। स्कूल में फीस कहाँ से देंगे। ठेकेदार साहब सिर्फ एक हजार रुपए देने की बात कर रहे हैं घर जाओ और खाते में डालने की बात कर रहे हैं। हमने दो महीने की तनख्वा मांगी घर भेजने के लिए उन्होंने कहा एक हजार लो और घर जाओ और हमारे बदले दूसरे मजदूरों को काम पर लगा दिया। इसे व्यथा कहें या मजबूरी। रुद्रप्रयाग जिले में गत वर्षों से ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे पथ का सुरंग/टनल का निर्माण कार्य रेलवे पथ सुमेरपुर में प्रगति पर चल रहा है। लेकिन सुरंग के निर्माण कार्य में लगे बिहार के 32 मजदूरों को ठेकेदार कुंवर सिंह चौहान ने 2 माह से तनख्वा/मेहनताना के नाम पर एक रुपए का ढेला तक नहीं दिया। मजदूरों ने पैसे न मिलने पर काम पर जाना बंद कर दिया। उनका कहना है की सिर्फ दाल भात खाकर काम करते हैं। और अब तो बिन काम और पैसे के खाना भी नसीब में नहीं है। मैस का खाना बंद हो गया है। चने खाने के साथ पानी पीकर रातें गुजार रहे हैं। विगत कई महीनों से सुरंग के अंदर निर्माण कार्य कर रहे हैं। यहाँ तक कि हमें अपने खर्चे के लिए उल्टे घर से पैसे मंगाने पड़ रहे हैं। मजदूरी की महीने की तनख्वा मांगी तो ठेकेदार कहता है कि एक हजार रुपए पकड़ो और घर जाओ, तुम्हारे खाते में डाल दूंगा। साहब ठेकेदार पैसे तो नही दे रहे हैं उल्टे हमें कह रहे हैं कि तुम लोग पुलिस कोतवाली जाओ थाने जाओ या पुलिस चौकी जाओ तुम्हे उत्तराखंड में कहीं भी काम नहीं करने देंगे। जबकि मजदूरों का कहना है कि जो हमसे पूर्व में ठेकेदार कुंवर सिंह चौहान के पास रेलवे पथ निर्माण कंपनी सुमेरपुर में सुरंग के अंदर कार्य करते थे उन्हें भी पैसा नहीं दिया गया वे लोग भी हमें फोन करके कहते हैं कि यदि तुम्हें ठेकेदार द्वारा पैसा दिया गया है तो हमारे पैसे भी भिजवा दो या दिला दो। इस संबंध में रेलवे कंपनी के उच्च अधिकारियों से हमारे मेहनताना/महीने की तनख्वा दिलाने व देने की बात की तो उन्होंने कहा की हमने ठेकेदार को पैसे दे दिए हैं। साहब हम कहाँ जाएं मां बाप बच्चे घर से पैसे भेजने के लिए अलग से परेशान कर रहे हैं कोई कह रहा है राशन भरना है कोई कह रहा है बच्चों की फीस खाना पानी भरेंगे और कहाँ से करेंगे। हम जाएं तो जाएं कहाँ? मजबूरन हम आज इस तपती गर्मी में कोतवाली रुद्रप्रयाग में अपनी शिकायत/फरियाद लेकर कोतवाल साहब के पास आए हैं उन्होंने जल्द हमारी समस्या का हल निकालने की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: योग जीरो बजट हेल्थ इंश्योरेंस है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Next: वन कर्मियों से मारपीट के तीन आरोपियों पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.