Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • प्रत्याशी अपनी जीत के लिए भगवान की शरण में
  • रुद्रप्रयाग

प्रत्याशी अपनी जीत के लिए भगवान की शरण में

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे भले ही 10 मार्च को सार्वजनिक हो जाएंगे। अभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए भगवान की शरण में हैं। मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर जीत के लिए मन्नतें मांगी जा रही है। मतदाताओं ने जो काम करना था वह कर लिया, बस अब प्रत्याशी अपनी किस्मत और भगवान के आशीर्वाद के सहारे उम्मीदों में बैठा है।

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ विधानसभा से 13 और रुद्रप्रयाग विधानसभा से 12 प्रत्याशियों के भाग्य फिलहाल ईवीएम में कैंद है। एक ओर प्रत्याशी अपने पक्ष में पड़े वोट के लिए कार्यकर्ता और समर्थकों से निरंतर बूथ मैनेजमेंट के चलते जानकारी जुटा रहे हैं वहीं जीत-हार के समीकरणों पर भी गहनता से चर्चा कर रहे हैं। किस बूथ पर कैसी स्थिति रही होगी, कितना वोट किस प्रत्याशी को पड़ा इस पर भी अपने स्तर से समीकरणें बैठाई जा रही है। प्रत्याशी घर, कार्यालय और अनेक स्थानों पर लोगों से चर्चा भी कर रहे हैं ताकि अपनी चुनावी स्थिति की वास्तविक जानकारी के करीब पहुंच सके। केदारनाथ विस में 65.03 और रुद्रप्रयाग विधानसभा में 59.24 फीसदी मतदान हुआ है इसमें प्रत्याशी अपनी वोट को लेकर गणित में उलझे हुए हैं। दोनों सीटों पर भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी, निर्दलीय, आम आदमी पार्टी, भाकपा, माकपा सहित अन्य दल अपनी जीत के लिए विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से फीडबैक जुटा रहे हैं। जबकि दूसरी ओर प्रत्याशी सुबह-सांय पूजा अर्चना कर जीत की मन्नतें मांग रहे हैं। कई मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया जा रहा है। हालांकि उनके भाग्य के फैसले पर 10 मार्च को ही जीत-हार की मुहर लगनी है।

जिले में मतदाता और मतदान करने वालों का ब्योरा
जनपद का कुल मतदाता प्रतिशत 62.13 रहा है। जिले में कुल 193504 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 95732 तथा महिला मतदाता 97772 हैं। दोनों विधानसभाओं में 119832 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसमें 52619 पुरुष तथा 67213 महिला मतदाता है। केदारनाथ विस में कुल 89829 मतदाता हैं जिसमें 44125 पुरुष तथा 45704 महिला मतदाता हैं। 58417 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 26602 पुरुष तथा 31815 महिला मतदाता शामिल है। विस का कुल मतदान प्रतिशत 65.03 रहा है। रुद्रप्रयाग विस में कुल 103675 मतदाता है जिसमें 51607 पुरुष तथा 52068 महिला मतदाता हैं। इस विस से कुल 61415 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है जिसमें 26017 पुरुष तथा 35398 महिला मतदाता हैं। इस विस में कुल मतदान प्रतिशत 59.24 रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलईडी शो के माध्यम से दी नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी
Next: 12 मार्च को आयोजित होगी लोक अदालत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.