Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग डीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं मल्यासू तल्ला में समस्याएं
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग डीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं मल्यासू तल्ला में समस्याएं

RNS INDIA NEWS 28/01/2023
04 (47)

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मल्यासू तल्ला में ग्राम चौपाल आयोजित कर जन समस्याएं सुनी। साथ ही सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ जनता को मिले इसके लिए अफसरों को निर्देशित किया। मुख्यालय से 2 किमी दूर मल्यासू में आयोजित चौपाल में ग्राम प्रधान मल्यासू तल्ला विमल चौहान ने जिलाधिकारी को गांव की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के साथ ही पेयजल आपूर्ति, मुख्य सड़क मार्ग से गांव के पैदल मार्ग को भी ठीक कराने, जंगली जानवरों से ग्रामीणों की फसलों को किए जा रहे नुकसान के लिए घेरबाड़ करने, गांव में सौर ऊर्जा द्वारा लगाई गई खराब स्ट्रीट लाईटों को बदलने, गांव में प्राचीन मन्दिर डूब क्षेत्र में आने के कारण मन्दिर को गांव में किसी अन्य उचित स्थान पर विस्थापित करने की मांग की। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त पुल को भी ठीक करने, हाईड्रम योजना को सुचारु करने की मांग की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। साथ ही अधिकारियों को भी समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी जखोली सूर्यप्रकाश शाह, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश शाह, साधना उप ग्राम प्रधान, जसपाल सिंह सहित कई अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एडीएसटीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर के वेतन पर डीएम ने लगाई रोक
Next: ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की हड़ताल स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.