Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एडीएसटीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर के वेतन पर डीएम ने लगाई रोक
  • पौड़ी

एडीएसटीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर के वेतन पर डीएम ने लगाई रोक

RNS INDIA NEWS 28/01/2023
rns featured image new

पौड़ी। जिला योजना, राज्य सेक्टर, बीस सूत्रीय की समीक्षा बैठक में डीएम ने अर्थसांख्यिकी विभाग के एडीएसटीओ व कंप्यूटर ऑपरेटर के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए। वहीं बैठक से नदारद रहने पर ईओ नगरपालिका व कार्यों में हीलाहवाली करने पर डीईओ बेसिक, मुख्य कृषि अधिकारी विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी किया। शनिवार को पौड़ी जिला योजना, राज्य सेक्टर, बीस सूत्रीय की समीक्षा बैठक में कई विभागों व अर्थसांख्यिकी विभाग के आंकड़ों में भिन्नता आने पर डीएम ने अफसरों को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने साफ चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। हीलाहवाली बरतने पर डीएम ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, प्राथमिक शिक्षा व कृषि विभाग के अफसरों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान डीएम ने अफसरों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं, विधायक निधि के कार्यों की सुस्त चाल पर डीएम ने डीडीओ को भी जमकर फटकार लगाई। कहा कि 20 से 28 फरवरी तक अभियान चलाते हुए पीएमजीएसवाई की सड़कों के सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। बैठक में सीडीओ अपूर्वा पांडे, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, सीएमओ डा.प्रवीण कुमार आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना के जवानों को साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए
Next: रुद्रप्रयाग डीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं मल्यासू तल्ला में समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.