Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आरटीओ चालान के नाम पर किसान से 7.46 लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

आरटीओ चालान के नाम पर किसान से 7.46 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 27/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  साइबर ठगों ने आरटीओ चालान का झांसा देकर एक किसान के बैंक खाते से 7 लाख 46 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलभट्टा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम दोपहरिया, पुलभट्टा निवासी अशरफ खां पुत्र अली हुसैन खेती-किसानी करते हैं और उनके पास दो बाइक हैं। अशरफ खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 दिसंबर को उनके व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल भेजी। फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और लगातार ओटीपी आने लगे। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके और उनके पुत्र अरमान के बैंक खातों से कुल 7 लाख 46 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने धनराशि वापस दिलाने और ठगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलभट्टा प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून और चंपावत ने जीते उद्घाटन मैच
Next: कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच और कथित वीआईपी के नाम उजागर करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.