Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • देहरादून और चंपावत ने जीते उद्घाटन मैच
  • पौड़ी

देहरादून और चंपावत ने जीते उद्घाटन मैच

RNS INDIA NEWS 27/12/2025
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।  शहर में आठवीं राज्यस्तरीय जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 13 जनपदों से 180 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। बालक वर्ग में प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच देहरादून के नाम रहा। वहीं बालिका वर्ग में चंपावत ने पौड़ी को हराकर खाता खोला। उमराव नगर में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में तीन दिवसीय आठवीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। इससे पहले दुर्गापुर चौराहे से प्रतियोगिता स्थल तक स्कूली बच्चों की परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि खेल विभाग और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा इस तरह का आयोजन होने से बच्चों को एक अच्छा मंच मिलता है। प्रतियोगिता के पहले दिन बॉक्सिंग के कई रोचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बालक वर्ग के 44-46 किग्रा भार में खेला गया। इसमें पिथौरागढ़ को हराकर देहरादून ने जीत के साथ शुरुआत की। वहीं, बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में चंपावत ने पौड़ी को हराकर अपना खाता खोला। प्रतियोगिता में कोटद्वार हॉस्टल के खिलाड़ियों ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार नॉकआउट जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत की। शनिवार को हुए 21 प्री-क्वार्टर और 15 क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद देहरादून, कोटद्वार, पिथौरागढ़, पौड़ी, टनकपुर, ऊधमसिंह नगर और काशीपुर के मुक्केबाज अगले पड़ाव की ओर बढ़े। एक-एक पंच पर दर्शकदीर्घा से उठने वाला शोर प्रतियोगिता को काफी रोमांचक बना रहा था।
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत, बॉक्सिंग संघ पौड़ी के अध्यक्ष रितेश अधिकारी, शशिबाला केष्टवाल, सुरेंद्र सिंह सैनी, सुनीता देवी, कमल नेगी, प्रमोद केष्टवाल, आशीष रावत, प्रेमा खंतवाल, पार्षद नीरूबाला खंतवाल उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य के 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का हुआ शुभारंभ
Next: आरटीओ चालान के नाम पर किसान से 7.46 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.