Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच और कथित वीआईपी के नाम उजागर करने की मांग
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच और कथित वीआईपी के नाम उजागर करने की मांग

RNS INDIA NEWS 27/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-27 at 21.17.32_11zon

अल्मोड़ा (आरएनएस)। अंकिता हत्याकांड से जुड़े सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो और वीडियो को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने और कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग की।

देर शाम चौघानपाटा में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि मामले में सच्चाई सामने लाने के बजाय प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि सरकार ने केवल दो-चार आरोपियों को जेल भेजकर अपनी पीठ थपथपाई, जबकि अपनी ही पार्टी से जुड़े बड़े नेताओं को बचाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि अंकिता के परिजन पहले ही असल आरोपियों के नाम सार्वजनिक कर चुके हैं और अब सोशल मीडिया पर भी कई नए नाम सामने आ रहे हैं, इसके बावजूद सरकार निष्पक्ष जांच से बच रही है।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि यदि इस मामले में भाजपा से जुड़े किसी भी वीआईपी की भूमिका नहीं है, तो सरकार सीबीआई जांच से पीछे क्यों हट रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके।

कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, पूरन रौतेला, शोभा जोशी, गीता मेहरा, ताराचंद्र साहनी, गोपाल चौहान, विनोद वैष्णव, एनडी पांडे, हेम तिवारी, वैभव पांडे, रोबिन मनोज भंडारी, प्रीति बिष्ट, रोहित सत्याल, परितोष जोशी, जगदीश पांडे, राधा टम्टा, मनोज बिष्ट, वकुल साह, विपुल कार्की, जगदीश तिवारी, दीपेश कांडपाल आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरटीओ चालान के नाम पर किसान से 7.46 लाख की ठगी
Next: होटलों में सुरक्षा और फायर सेफ्टी में कोताही पर सख्ती

Related Post

WhatsApp Image 2026-05-30 at 09.49.44_11zon
  • अल्मोड़ा

महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.