Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आरटीई के तहत बच्चों और स्कूलों को नहीं मिली सहायता राशि
  • हरिद्वार

आरटीई के तहत बच्चों और स्कूलों को नहीं मिली सहायता राशि

RNS INDIA NEWS 15/04/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। शिक्षा के अधिकार के तहत ब्लॉक बहादराबाद के स्कूलों में निशुल्क पढ़ने वाले बच्चों को सालाना सहायता राशि (प्रतिपूर्ति) अभी तक नहीं मिली है। साथ ही, ब्लॉक के स्कूलों में पात्र बच्चों की फीस जमा नहीं हो सकी है। सहायता राशि जारी नहीं होने के कारण अभिभावकों ने बच्चों के लिए नई किताबें, ड्रेस और जूते आदि नहीं खरीदे हैं। आरटीई के तहत शिक्षा विभाग ब्लॉक के करीब 249 निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ने वाले करीब 24 हजार पात्र बच्चों की फीस की रकम जमा करता है। स्कूलों की फीस शिक्षा विभाग ने निर्धारित की हुई है। हर साल बच्चों की फीस और मिड डे मील की रकम स्कूलों को भेजी जाती है। इसके अलावा, निशुल्क पढ़ाई करने वाले बच्चों को शिक्षा विभाग ड्रेस के लिए 600 रुपये, किताबों के लिए 250 से 400 रुपये, जूते आदि के लिए कुल 2200 रुपये प्रति बच्चा सालाना सहायता राशि प्रदान करता है। इस साल अप्रैल तक स्कूलों और बच्चों को सहायता राशि जारी नहीं की गई है। ऐसे में, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा पर गंभीर असर पड़ रहा है। बच्चों के प्रवेश में रुकावट और पढ़ाई छूटने का खतरा बना हुआ है। हालांकि शिक्षा विभाग के अनुसार सोमवार तक सहायता राशि जारी हो जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश
Next: लोडिंग के दौरान मामूली बात पर चालकों के बीच विवाद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.