Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कानून-व्यवस्था, राजस्व वसूली तथा विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग, नियमित पुलिस, राजस्व पुलिस, वन विभाग और राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए विभागीय प्रगति, लंबित मामलों और राजस्व न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों पर चर्चा की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए आपराधिक गतिविधियों, विशेषकर महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपराधिक घटना पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज़ किए गए वाहनों के समयबद्ध निस्तारण तथा प्रवर्तन कार्यों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। राजस्व प्राप्ति और कर संग्रह की समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने और राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित सभी तहसीलदार और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेड क्रॉस ने नर्सिंग संस्थान में सीपीआर व आपदा सहायता का दिया प्रशिक्षण
Next: आरटीई के तहत बच्चों और स्कूलों को नहीं मिली सहायता राशि

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.