Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आरएसएस देशभक्ति की सबसे बड़ी पाठशाला
  • राष्ट्रीय

आरएसएस देशभक्ति की सबसे बड़ी पाठशाला

RNS INDIA NEWS 04/03/2021
rns featured image new

राहुल गांधी को समझने में लगेगा वक्त : जावड़ेकर

नई दिल्ली (आरएनएस)। राहुल गांधी के इमरजेंसी वाले बयान पर भाजपा ने पलटवार किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सभी संवैधानिक ढांचे को आपने खत्म करने की कोशिश की, मंत्री, सांसद, विधायक सबको जेल में डाला, प्रेस की आजादी पर पाबंदी लगा दी और यह भी कह रहे हम संवैधानिक ढांचे को खत्म कर रहे।
दरअसल राहुल की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर दिए बयान पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि उन्हें आरएसएस को समझने में वक्त लगेगा। आरएसएस देशभक्ति की सबसे बड़ी पाठशाला है और इसीलिए पूरी दुनिया में इसका आदर है। भारत में यह लोगों की भूमिका में परिवर्तन लाता है और उन लोगों को देश भक्ति के लिए प्रेरित करता है।

निगम उपचुनाव के नतीजों पर हैरानी नहीं
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के नतीजों पर जावड़ेकर ने कहा कि इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है जिसकी जो सीट थी वह उसके खाते में गई। जावड़ेकर ने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। गुजरात में पार्टी ने एकतरफा विजय हासिल की जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। जावड़ेकर ने कहा कि हम लगातार जीत रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से हमने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात में उप चुनाव जीते। जावड़ेकर ने कहा कि पिछले सप्ताह गुजरात में 6 नगर निगमों के चुनाव हुए, जिनमें भाजपा ने 6 के 6 नगर निगम पिछली बार से अधिक बहुमत के साथ जीते हैं। कल 31 जिला पंचायतों के नतीजे आये हैं, जिसमें ग्रामीण और किसान मतदाता होते हैं। 2015 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 22 और भाजपा ने मात्र 9 जिला पंचायत जीते थे। लेकिन इस बार भाजपा ने सभी 31 जिला पंचायत जीते हैं और वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब मदरसों में भी पढ़ाई जाएगी गीता और रामायण
Next: पुरानी आयुध फैक्ट्रियों के निजीकरण पर उठा सवाल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.