Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब मदरसों में भी पढ़ाई जाएगी गीता और रामायण
  • राष्ट्रीय

अब मदरसों में भी पढ़ाई जाएगी गीता और रामायण

RNS INDIA NEWS 04/03/2021
rns featured image new

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत लिया गया फैसला

 

नई दिल्ली (आरएनएस)। मदरसों में पौराणिक और धार्मिक ग्रंथों को पढ़ाये जाने की कार्ययोजना के क्रियान्वयन की ओर केंद्र सरकार अग्रसर है। जिसके तहत मदरसों में गीता के श्लोक और रामायण की चौपाई पढ़ाई जाएगी। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने देश के सौ मदरसों में गीता और रामायण पढ़ाने की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। मदरसों में पढ़ रहे कक्षा तीन, पांच और आठ के छात्रों के लिए एनाईओएस की ओर से गीता और रामायण के बेसिक कोर्स तैयार किए गए हैं।
एनआईओएस चेयरमैन सरोज शर्मा के अनुसार अभी शुरुआत केवल 100 मदरसों से की जा रही है औऱ बाद में इस कोर्स को 500 मदरसों तक लेकर जाया जाएगा। आरएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक एनआईओएस ने भारतीय जनपरंपरा को लेकर 15 कोर्स तैयार किए हैं। जिसमें वेद, योग, साइंस, संस्कृत भाषा, रामायण और गीता के बारे में पढ़ाया जाएगा। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एनआईओएस के हेडक्वाटर में स्टडी मैटेरियल को रिलीज करते हुए कहा था कि भारत प्राचीन संस्कृति से जुड़े ज्ञान का पॉवर हाउस है। हम इस शिक्षा के लाभ को मदरसों और दुनिया भर के भारतीय समुदायों में लेकर जाएंगे। एनआईओएस उन दो राष्ट्रीय बोर्ड में से एक है जो प्राइमरी, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के कोर्स ओपन और डिसटेंस एजुकेशन के जरिये कराते हैं। बच्चों को पढ़ाये जाने वाले इसके योग के कोर्स मैटेरियल में पतंजलि कृतासूत्र, योग सूत्र व्यायाम, सूर्य नमस्कार आसन, प्राणायाम और स्मरण शक्ति बढ़ाने वाली शिक्षा शामिल है। बताया जा रहा है कि ये अनिवार्य नहीं होगा। ओफन एजुकेशन सिस्टम के तहत छात्र इसे चुनने के लिए स्वतंत्र होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांगुली के असमंजस ने बढ़ाई भाजपा की परेशानी
Next: आरएसएस देशभक्ति की सबसे बड़ी पाठशाला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.