Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रुडक़ी और भगवानपुर थाने में चार आरोपित व तीन सिपाही कोरोना संक्रमित मिलने से हडक़म्प
  • हरिद्वार

रुडक़ी और भगवानपुर थाने में चार आरोपित व तीन सिपाही कोरोना संक्रमित मिलने से हडक़म्प

RNS INDIA NEWS 23/04/2021
rns featured image new

रुडक़ी। रुडक़ी और भगवानपुर थाने में चार आरोपित कोरोना संक्रमित निकले हैं। वहीं, इनके संपर्क में आने वाली महिला कांस्टेबल समेत तीन सिपाही भी कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिससे थाना और कोतवाली में अफरा-तफरी मची हुई है। इनके संपर्क में आने वाले 15 से अधिक सिपाहियों को क्वारंटाइन किया गया है। कोतवाली और थानों में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। पिछले साल भी थाने में एक के बाद एक कई पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को जौरासी गांव में एक माह पहले तमंचे से फायरिंग करने के मामले में दो आरोपित पकड़े थे, जिसमें से एक आरोपित कोरोना संक्रमित निकला है। वहीं, गुरुवार को पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। वह भी जांच में कोरोना संक्रमित निकला है, जिससे पुलिस में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन इन्हें पकडऩे वाली पुलिस टीम के छह से अधिक पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया। वहीं, गंगनहर कोतवाली पुलिस ने भी दो दिन पहले मोबाइल पर सट्टा लगाते एक आरोपित को 2 हजार 60 रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। यह आरोपित भी कोरोना संक्रमित निकला है। उसके संपर्क में आकर गंनगहर कोतवाली के दो कांस्टेबल भी कोरोना पॅाजिटिव निकले हैं। इसे देखते हुए गंगनहर कोतवाली के पांच पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है। उधर, चोरी के मामले में भगवानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा एक आरोपित भी कारोना संक्रमित निकला है। इससे पूछताछ करने वाली महिला कांस्टेबल भी कोरोना संक्रमित पाई गई है, जिसे देखते हुए यहां पर भी कई पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। रुडक़ी की दोनों कोतवाली और थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच शुरू कर दी गई है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन करने और सतर्क और जागरूक रहने के लिए कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों का मुफ्त लगेगी कोरोना वैक्सीन
Next: मासूम बच्चियों के बाद मां ने भी तोड़ा इलाज के दौरान दम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.