Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही

RNS INDIA NEWS 14/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल आज गुरुवार को भी जारी रही। कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रदेशभर में जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। हड़ताल की वजह से पर्वतीय जिलों में यात्री फंस गए हैं। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांग को लेकर देहरादून मंडल में छह दिनों से हड़ताल की जा रही है। अब रोडवेज के सभी मंडलों ने भी हड़ताल से रोडवेज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, आंदोलन रोडवेज कर्मियों ने कहा कि जबतक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता तब तक कार्य-बहिष्कार जारी रहेगा।

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे रोडवेज कर्मचारी

आंदोलनरत कर्मचारियों का कहना है कि मांगों के निस्तारण के लिए कई बार प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है लेकिन मांगों के निस्तारण के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आक्रोशित कर्मचारियों ने चिंता जताई है कि उन्हें पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है ऐसे में घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। आक्रोशित कर्मचारी कार्य बहिष्कार को सफल बनाने में जुटे हुए हैं और मंडल स्तर पर कर्मियों द्वारा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है। रोडवेज प्रबंधन के साथ कर्मियों की वार्ता बेनतीजा साबित हुई है।
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि लंबित मांगों के निस्तारण के लिए रोडवेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। कहा कि गुरुवार को दोबारा वार्ता की जाएगी। चेताया कि जबतक उनकी मांगों पूरी नहीं होती तबतक प्रदेशव्यापी हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर पूर्व में भी पत्र दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसकी वजह से आक्रोशित कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल करनी पड़ी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1200 रुपये भेजने के चक्कर में 2.26 लाख गवां बैठी
Next: मनमुटाव के चलते ससुराल आये युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद सास को भी किया घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.