Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दिल्ली रूट पर चलाई गईं पांच अतिरिक्त बसें
  • देहरादून

दिल्ली रूट पर चलाई गईं पांच अतिरिक्त बसें

RNS INDIA NEWS 20/03/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। कोरोना पाबंदियों में ढील के बाद पर्यटकों और सामान्य यात्रियों का आवागमन बढ़ने लगा है। रविवार को ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे पर दिल्ली रूट के यात्री बड़ी संख्या में उमड़े। हालात यह रही कि दिल्ली के लिए बसें कम पड़ गईं। सवारियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने पांच अतिरिक्त बसें भी दिल्ली के लिए चलाईं। लेकिन इसके बावजूद भी बसों में सीट के लिए मारामारी रही। रविवार को ऋषिकेश के संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डे में सुबह से ही सवारियों की बड़ी संख्या में चहल कदमी रही। इनमें अधिकांश दिल्ली जाने वाली सवारियां रहीं। भीड़ के आगे रोडवेज की बसें कम पड़ गईं। बसें न मिलने से सवारियों ने डिपो के पूछताछ केंद्र में बसों की व्यवस्था की मांग की। समस्या का संज्ञान लेकर रोडवेज डिपो प्रशासन ने एक के बाद एक देर शाम तक अतिरिक्त 5 बसें दिल्ली रूट पर संचालित की, लेकिन सवारियों की भीड़ के चलते अतिरिक्त सेवाएं भी कम पड़ गईं।
एआरएम पीके भारती ने बताया कि दिल्ली रूट पर नियमित 35 बसों का संचालन है। रविवार को सवारियों का दबाव बढ़ने पर 5 अतिरिक्त बसें चलायी गई। बताया कि होली और वीकेंड के चलते भीड़ उमड़ी। सोमवार से व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धर्मशाला: दलाईलामा बोले- इतना स्वस्थ हूं कि डॉक्टर को बॉक्सिंग की चुनौती दे सकता हूँ
Next: समाजसेवियों ने की गोरैया के संरक्षण की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.