Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रिटायर सैन्यकर्मी के घर में घुसे चोर की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
  • हरिद्वार

रिटायर सैन्यकर्मी के घर में घुसे चोर की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

RNS INDIA NEWS 17/01/2022
rns featured image new

रुड़की। रिटायर सैन्यकर्मी के बंद मकान में घुसे चोर को क्षेत्रवासियों ने शोर शराबा मचाकर घेर कर पकड़ लिया। धुनाई के बाद चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान मौके से बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम पते भी पुलिस को बताए हैं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर निवासी रिटायर सैन्य कर्मी प्रेम जोशी का पैतृक मकान क्षेत्र में है। जहां उनकी माता रहती है। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे के आसपास दीवार फांद कर घर के अंदर चोर दाखिल हो गया। घर से गैस सिलेंडर, पीतल तांबे और एलमुनियम के बर्तन समेत अन्य कुछ घरेलू सामान को चोर ने समेटना शुरू कर दिया। इस दौरान पड़ोसियों की नजर चोर पर पड़ी। जिसके बाद पड़ोसियों ने शोर शराबा मचा दिया। शोर शराबा सुनकर क्षेत्रवासी इकट्ठा होने लगे और उन्होंने फरार हो रहे चोर को सामान के साथ धर दबोचा। चोरी से गुस्सा क्षेत्रवासियों ने चोर की धुनाई कर सूचना पुलिस को दी। कॉन्स्टेबल नीरज गुलेरिया के साथ अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और उन्होंने चोरी के आरोप में पकड़े युवक को हिरासत में लिया। सामान सहित आरोपी को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। जहां उसने अपने साथियों के नाम पते भी बताए हैं। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि एक युवक को बंद मकान से सामान चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा मेंं हुई शामिल
Next: जाखनदेवी में तेंदुवे ने गाय को बनाया शिकार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.