Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रिटायर सैन्यकर्मी के बंद मकान में लाखों की चोरी
  • हरिद्वार

रिटायर सैन्यकर्मी के बंद मकान में लाखों की चोरी

RNS INDIA NEWS 27/01/2021
rns featured image new

रुडकी। रिटायर सैन्यकर्मी के बंद मकान पर धावा बोलकर चोरों ने लाखों रुपये का सामान समेट लिया। सीसीटीवी में दो संदिग्ध कैद हो गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार हाईवे के पास लक्ष्मी विहार कॉलोनी में रिटायर सूबेदार प्रमोद कुमार का आवास है। तीन दिन पूर्व वह परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। 27 जनवरी को वह घर लौटे तो उन्हें मेन दरवाजे का ताला टूटा मिला। अनहोनी की आशंका पर वह हिम्मत कर किसी तरह घर के अंदर गए। घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। रसोई, बेड के सामान के अलावा अन्य सामान भी जमीन पर बिखरा हुआ था। शोर-शराबा होने पर क्षेत्रवासी भी मौके पर आ गए। पीडि़त के अनुसार जेवरात और घर से 55 हजार की रकम चोरी मिली। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की गई। आसपास लगे सीसीटीवी में भी दो संदिग्ध कैद हुए हैं। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी में जो संदिग्ध दिखाई दिए हैं उन को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रिकेट प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ बकरा भी किया भेंट
Next: कांग्रेस ने की धमकी देने वाले जिपं सदस्य पर कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.