Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पंजीकृत व्यवसायिक वाहनों की खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध
  • नैनीताल

पंजीकृत व्यवसायिक वाहनों की खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध

RNS INDIA NEWS 21/03/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। लोकसभा चुनाव के चलते नैनीताल-ऊधमसिंह नगर में पुराने पंजीकृत व्यवसायिक वाहनों की खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। संभागीय परिवहन अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके अनुसार वाहन को आरटीओ कार्यालय में सरेंडर भी नहीं किया जा सकेगा। हल्द्वानी आरटीओ में पंजीकृत व्यवसायिक वाहनों पर चुनाव मतदान की तय तिथि 19 अप्रैल तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। जिले का प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसी के चलते प्रशासन ने पोलिंग पार्टी को मतदान स्थल तक पहुंचाने के साथ ही अन्य जरूरी कामों के लिए परिवहन वाहन से वाहनों की डिमांड की है। इसके बाद से परिवहन विभाग वाहनों का अधिग्रहण कर रहा है। जरूरत के अनुसार वाहनों की संख्या को पूरा करने के लिए अब व्यवसायिक वाहनों की खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी है। संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार व्यवसायिक टैक्सी, मैक्सी, बस, स्कूल को अनापत्ति प्रमाण पत्र, स्वामी हस्तांतरण और समर्पण प्रपत्र करने संबंधी कार्यों पर मतदान के दिन तक विभाग में नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही अधिग्रहीत वाहन के तय समय पर चुनाव ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर वाहन का परमिट निरस्त करने के साथ ही मालिक पर मुकदमा किए जाने की चेतावनी दी गई है। संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि चुनाव के लिए जरूरत के अनुसार वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। मतदान के दिन तक व्यवसायिक वाहनों की खरीद और बिक्री प्रतिबंधित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊर्जा के निगमों का किसी भी सूरत में मंजूर नहीं होगा निजीकरण
Next: होली के लिए बसों के बढ़े फेरे, छुट्टियां हुई रद्द

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.