Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • रील बनाते समय महिला भागीरथी में डूबी, तलाश जारी
  • उत्तरकाशी

रील बनाते समय महिला भागीरथी में डूबी, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 16/04/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी। सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौक ने एक महिला की जान को खतरे में डाल दिया। उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट के पास जल भरने गई महिला रील बनाते समय पैर फिसलने से भागीरथी नदी में डूब गई। घटना के बाद से महिला लापता है और पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीमें लगातार खोजबीन में जुटी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय पूर्णा शाही, निवासी काठमांडू (नेपाल), दोपहर के समय गंगा मंदिर के समीप पानी भर रही थी। इसी दौरान वह अपने मोबाइल से रील बनाने लगी। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में समा गई। देखते ही देखते वह लहरों में गायब हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के साथ उसका बच्चा भी मौजूद था। मां को नदी में डूबते देख बच्चा घबरा गया और “मम्मी-मम्मी” चिल्लाता रहा। घाट पर मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, आपदा प्रबंधन दल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बोट की मदद से नदी में महिला की तलाश की जा रही है, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

घटना के बाद घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। उत्तरकाशी पुलिस ने जल पुलिस को संवेदनशील घाटों पर तैनात किया है, वहीं एसडीआरएफ की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस समय-समय पर घाटों पर लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रही है। साथ ही नदी में उतरकर वीडियो या रील बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिता ने चोरी की आदत से परेशान होकर बेटे की कर दी हत्या, गिरफ्तार
Next: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने खोला बाजपुर में सील किया मदरसा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.