Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • रियल डेविल्स एफसी के नाम रहा फुटबॉल लीग
  • टिहरी

रियल डेविल्स एफसी के नाम रहा फुटबॉल लीग

RNS INDIA NEWS 16/09/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भागीरथीपुरम में आयोजित फुटबॉल लीग सीजन-4 का सोमवार को समापन हुआ। लीग में रियल डेविल्स एफसी ने जीता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी। विजेता और उपविजेता टीम को मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान भागीरथीपुरम में आयोजित तमक फुटबॉल लीग (सीजन 4) का फाइनल मुकाबला खेला गया। लीग में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। बीटेक विभिन्न स्ट्रीम के प्रथम वर्ष से चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं ने टीमों की ओर से प्रतिभाग किया। संस्थान के निदेशक प्रो. एसके प्रधान ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन छात्रों में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क को प्रोत्साहित करना था। कॉलेज में शिक्षण और अनुसंधान के साथ ही खेल और सहायक गतिविधियों का लगातार आयोजन किया जाता है। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। जिसमें रियल डेविल्स एफसी ने 1-0 से जीत दर्ज कर आउटसाइडर एफसी को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम में प्रथम साह, गौरव ढौंडियाल, महेश भट्ट, शशांक कुमार, सुधांशु डिमरी, आलोक बिष्ट, अतुल चौहान और अक्षत केश्तवाल ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किाय। टूर्नामेंट का सफल आयोजन छात्र समन्वयक सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के प्रथम साह और गौरव ढौंडियाल ने किया। निदेशक डॉ. प्रधान और खेल प्रभारी अतुलेश डबराल ने विजेता और उपविजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। बताया गया कि इस टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर ही टीएचडीसी-आईएचईटी की आधिकारिक फुटबॉल टीम का चयन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर में अंकिता भंडारी की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
Next: उत्तराखंड ओलंपिक खेल के लिए मुक्केबाजी टीम का चयन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.