Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर में अंकिता भंडारी की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • पौड़ी

श्रीनगर में अंकिता भंडारी की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 16/09/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी श्रीनगर की ओर से अंकिता भंडारी हत्याकांड के दो साल पूरे होने पर सोमवार को पीपलचौरी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में नगर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों और विवि के छात्र-छात्राओं ने अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। सोमवार को सभा कि अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार उमा घिल्डियाल ने कहा कि बेटियों के साथ उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कड़े से कड़ा कानून बनना चाहिए। कहा कि किसी की हत्या करने का अधिकार किसी को भी नहीं है इसलिए अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता पीबी डोभाल और मुकेश सेमवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अंकिता भंडारी के आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। अभी तक अंकिता को लेकर दोषियों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अंकित उछोली ने कहा कि बेटियों के साथ हो रहे आत्याचार के खिलाफ आंदोलन को लगातार उठाना होगा ताकि सरकार तक बात पहुंच सके। जस्टिस फॉर अंकिता समिति की सदस्य रेशमा पंवार ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता और बेटियों के साथ आत्याचार के खिलाफ कड़ा सा कड़ा कानून नहीं बन जाता तब अंकिता की लड़ाई लड़ते रहेंगे। मौके पर राजेंद्र रावत, सुरजी उनियाल, सरोज रावत, अनिल स्वामी, पूनम तिवारी, विनोद मैठाणी, प्रभाकर बाबुलकर, उपासना भट्ट, अरुण नेगी, आंचल राणा, शीतल शर्मा, अंबिका, नीरज पंचोली, वंदना गुसाईं, मोनिका चौहान, रोबिन असवाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रजिस्ट्री घपला: सरकार में निहित जमीन को फर्जीवाड़े से बेचा
Next: रियल डेविल्स एफसी के नाम रहा फुटबॉल लीग

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.