Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • अपनी डिजिटल करेंसी लाएगा रिजर्व बैंक
  • अर्थ जगत

अपनी डिजिटल करेंसी लाएगा रिजर्व बैंक

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

मुंबई(आरएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर बी पी कानूनगो ने कहा कि आरबीआई की आंतरिक समिति केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा जारी करने के तौर तरीकों पर गौर कर रही है और बहुत जल्दी इस बारे में अपनी सिफारिश देगी। आरबीआई ने पूर्व में आधिकारिक रूप से डिजिटल मुद्रा लाने की घोषणा की थी। बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की बढ़ती लोकप्रियता के बीच यह घोषणा की गई थी।

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चिंता

इस मुद्रा को लेकर आरबीआई की कई चिंताएं हैं। सरकार ने पिछले सप्ताह निजी क्रिप्टोकरेंसी बंद करने के लिए कदम उठाया था। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा, ‘डिजिटल मुद्रा के संदर्भ में, मुझे लगता है कि हम पहले ही दस्तवेज जारी कर चुके हैं। हमारा डिजिटल भुगतान दस्तावेज यह बताता है कि आरबीआई में डिजिटल मुद्रा पर काम जारी है।’
कानूनगो ने कहा कि डिजिटल मुद्रा शुरू करने के बारे में मौद्रिक नीति समिति कुछ समय पहले ही घोषणा की थी। उन्होंने कहा, ‘हमारी एक समिति इस पर गौर कर रही है। वास्तव में एक आंतरिक समिति इस पर ध्यान दे रही है। समिति केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा के मॉडल के बारे में निर्णय करेगी और इस बारे में आपको जल्दी ही सूचना सुनने को मिलेगी।’ हाल के समय में निजी डिजिटल मुद्रा/ऑनलाइन मुद्रा/क्रिप्टो करेंसी की लोकप्रियता बढ़ी है।
भारत में नियामक और सरकार की ऐसी मुद्रा को लेकर चिंता है। वे इससे जुड़े जोखिम को लेकर चिंतित हैं। केंद्रीय बैंक ने जनवरी में अपनी रिपोर्ट में कहा था, ‘इसके बावजूद, आरबीआई इस बात की संभावना टटोल रहा है कि क्या डिजिटल मुद्रा की जरूरत है। और अगर वाकई में इसकी जरूरत है, तब इसका परिचालन कैसे होगा।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को चैक बांटना भाजपा की गरीब विरोधी मानसिकता: वैभव पाण्डेय यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता
Next: ट्विटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी हेड महिमा कौल ने दिया इस्तीफा

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.