Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ट्विटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी हेड महिमा कौल ने दिया इस्तीफा
  • राष्ट्रीय

ट्विटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी हेड महिमा कौल ने दिया इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। ट्विटर इंडिया की पब्लिक पॉलिसी हेड महिमा कौल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि महिमा ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। महिमा कौल ने जनवरी की शुरुआत में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था वो मार्च के अंत तक ट्वीटर के साथ जुड़ी रहेंगी। महिमा साल 2015 से ट्विटर से जुड़ी हुई हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक महिमा काम काज से कुछ समय का ‘ब्रेक’ ले रही हैं। ट्विटर ने उनके द्वारा खाली हो रही जगह को भरने के लिए उम्मीदवार को तलाश करने की प्रक्रिय शुरू कर दी गई है, कंपनी ने इसके लिए एप्लीकेशन मांगी हैं। कंपनी के मुताबिक महिमा मार्च के अंत तक इस पद पर काम करती रहेंगी जब तक योग्य उम्मीदवार की तलाश पूरी नहीं हो जाती और वो उसे जिम्मेदारी पूरी तरह तक सौंप नहीं लेती।
महिमा कौल के इस्तीफे की जानकारी उस वक्त सामने आई है जब सोशल मीडिया लगातार सवालों के घेरे में बना हुआ, पिछले एक साल से ज्यादा वक्त से हेट स्पीच जैसे मुद्दों पर ट्विटर को कई सवालों के जवाब देने पड़े थे। वहीं हाल ही में भारत सरकार ने ट्विटर को किसान आंदोलन पर फर्जी और भडक़ाऊ ट्वीट को न हटाने पर निशाने पर लिय़ा था।
सरकार ने ट्विटर को गलत ट्वीट करने वाले करीब 250 अकाउंट को ब्लॉक न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। ट्वीट को डिलीट करने या अकाउंट्स को ब्लॉक करने को लेकर गतिरोध बने हुए हैं। सरकार ने संकेत दिए है कि वो आने वाले समय में फर्जी और भडक़ाऊ ट्वीट्स को लेकर और सख्त हो सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपनी डिजिटल करेंसी लाएगा रिजर्व बैंक
Next: बुराड़ी इलाके में उपद्रव करने वाले आरोपियों की तस्वीरें जारी, धरपकड़ की तेज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.