Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रविवार को नहीं लगी 18+ वालों को वैक्सीन
  • हरिद्वार

रविवार को नहीं लगी 18+ वालों को वैक्सीन

RNS INDIA NEWS 24/05/2021
rns featured image new

रुडकी। रुडक़ी में रविवार को 18 वर्ष से अधिक के लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन नहीं लगी। रविवार को सभी पांच वैक्सीनेशन सेंटर बंद रहे। जिसके चलते काफी लोग वैक्सीनेशन सेंटर से निराश होकर वापस लौटे। रुडक़ी के बीएसएम इंटर कालेज, रामनगर स्थित मूलराज इंटर कालेज, सिविल लाइंस मोहपुरा स्थित आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर, गांधी महिला शिल्प विद्यालय बीटीगंज और नगर निगम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य लंबे समय से जारी है। लेकिन रविवार को पांचों सेंटर बंद थे जिसके चलते वैक्सीन लगाने पहुंचे लोग निराश होकर वापस लौट गए। रामनगर के पार्षद पंकज संतीजा ने बताया कि मूलराज इंटर कालेज में लगातार 18 वर्ष से अधिक के उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। लेकिन शनिवार को रात को दस बजे बाद मुझे सूचना दी गई कि रविवार को वैक्सीन नहीं लगेगी। यह सूचना दिन में ही दी जानी चाहिए थी। काफी लोग सेंटर पर आए थे जिनको मैंने वापस भेजा। सेशन साइट व्यवस्थापक रामकेश गुप्ता ने बताया कि लम्बे समय से स्वास्थ्य कर्मी लगातार काम कर रहे हैं। इसलिए रविवार को अवकाश दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्रकारों की मांगों को लेकर एनयूजे ने महानिदेशक सूचना को भेजा ज्ञापन
Next: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपितों पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.