Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राशन डीलर का कमीशन बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राशन डीलर का कमीशन बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार

RNS INDIA NEWS 29/10/2021
rns featured image new

देहरादून। खाद्य विभाग ने राज्य खाद्य सुरक्षा योजना और सीएम दाल पोषित योजना में राशन डीलर का कमीशन बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को सौंप दिया। अनाज का कमीशन 18 रुपये प्रतिकुंतल से बढ़ाकर 50 रुपये और दाल का कमीशन 18 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये प्रति कुंतल करने का प्रस्ताव है। खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने अगली कैबिनेट में कमीशन बढोत्तरी का प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के नौ हजार से ज्यादा राशन डीलर को इस का लाभ मिलेगा।

शुक्रवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए भगत ने कई अहम निर्देश दिए। खाद्य मंत्री ने बताया कि अनाज पर कमीशन बढोत्तरी का प्रस्ताव अगली या फिर उसके बाद वाली कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। राशन ढुलान करने वाले परिवहन ठेकेदारों का लंबित भुगतान दीवाली से पहले पहले देने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन डीलर के विभिन्न देयक, परिवहन खर्च बजट आदि सभी जारी कर दिए गए हैं। खाद्य मंत्री ने कहा कि इस वक्त सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसानों से धान खरीद की है। वर्तमान में राज्य में 692 खरीद सेंटर के जरिए धान की खरीद हो रही है।

राज्य के 13 हजार 547 किसानों से अब तक 2.93 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इस साल बारिश की वजह से धान को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके लिए केंद्र सरकार से मानकों को सरल करने का अनुरोध भी किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। बैठक में अपर सचिव प्रताप शाह, अपर आयुक्त पीएस पांगती, संयुक्त आयुक्त महेन्द्र सिंह बिसेन, आरएफसी गढवाल बीएल राणा, आरएफसी कुमाऊॅ हरवीर सिंह, डिप्टी आरएमओ चंद्रमोहन घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चैंपियन को मंत्री बनाने की मांग
Next: बुआ ने ही गायब कर दी भतीजी, पुलिस ने किया बरामद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.