Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • राशन कार्ड सरेंडर करने खुद दफ्तर आना होगा
  • हरिद्वार

राशन कार्ड सरेंडर करने खुद दफ्तर आना होगा

RNS INDIA NEWS 09/05/2022
rns featured image new

रुड़की।  अगर आप अपना राशन कार्ड सरेंडर कराना चाहते हैं तो खुद ही खाद्य पूर्ति विभाग के कार्यालय आना होगा। विवाद से बचने के लिए विभाग ने यह फैसला लिया है। अब तक तेरह कार्ड सरेंडर हुए हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (सफेद कार्ड) और अंत्योदय कार्ड (गुलाबी कार्ड) को लेकर सबसे ज्यादा विवाद है। जबकि राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (पीले कार्ड) कार्ड बनाने को लेकर लोग ज्यादा उत्सुक नहीं है। सफेद और गुलाबी कार्ड मिलाकर रुड़की तहसील क्षेत्र में करीब एक लाख कार्ड धारक हैं। जो नए राशन कार्ड बनाए जाने हैं उसमें सबसे अधिक डिमांड सफेद कार्ड बनाने की है। लेकिन पहले से ही कार्ड ज्यादा बने होने से नए लोगों के कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। सरकार का मानना है कि योजना शुरू होने के बाद कई लोग अपात्र हो चुके हैं। सफेद कार्ड में महीना पंद्रह हजार रुपये तक की आय शामिल है। जबकि गुलाबी कार्ड बीपीएल धारकों के बनते हैं। अपात्र लोगों को कार्ड सरेंडर करने के लिए 31 मई तक की मोहलत दी गई है। उसके बाद विभाग ऐसे लोगों का सर्वे करेगा। राशन डीलरों से भी अपात्र लोगों की सूची देने को कहा गया है। एक सप्ताह में रुड़की में 13 कार्ड सरेंडर हुए हैं। इसमें से बारह सफेद कार्ड और एक गुलाबी कार्ड है। एक व्यक्ति ने एक साथ 25 लोगों के कार्ड सरेंडर करने की बात कही। लेकिन पूर्ति विभाग ने सामूहिक रूप से एक व्यक्ति की ओर से कार्ड सरेंडर से इनकार कर दिया। इसके पीछे तक है कि बाद में लोग कह सकते हैं कि विवाद या रंजिश में उनका कार्ड सरेंडर किया गया। जबकि उन्होंने अपना कार्ड सरेंडर करने के लिए नहीं दिया था। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को अपना कार्ड सरेंडर करना है तो उसे खुद ही विभाग के कार्यालय में आना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धमकी भरे पत्र के बाद बढ़ी सुरक्षा
Next: टेलर की दुकान में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.