Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी पर क्या है सरकार की सोच और स्थिति
  • राष्ट्रीय

रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी पर क्या है सरकार की सोच और स्थिति

RNS INDIA NEWS 24/09/2021
gas cylinder

नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर सरकार नई योजना बना रही है। इसके तहत सरकार एक आंतरिक मूल्यांकन को लेकर ग्राहकों को दी जाने वाली सब्सिडी पर बदलाव का विचार कर रही है। हालांकि, इस पर सरकार का क्या विचार है यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने सब्सिडी के मुद्दे पर कई बार चर्चा करी है, लेकिन अभी तक कोई योजना नहीं तैयार की है। एलपीजी सिलेंडर को लेकर सरकार दो रुख पर चल सकती है। पहला कि सरकार बिना सब्सिडी के सिलेंडर को आम जनता तक पहुंचाए। वहीं दूसरा कि कुछ चुनिंदा उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिल सके। हालांकि, सब्सिडी देने को लेकर अभी तक कुछ भी साफ नहीं है।

सब्सिडी की क्या है स्थिति?
साल 2020 में जब कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर में लाॅकडाउन लगाया गया था, तब उस समय कच्चे तेल की कीमतें पूरी तरह गिर गईं। इससे भारत सरकार को एलपीजी सब्सिडी के मोर्चे पर मदद मिली। उस समय कीमतें कम थीं और इसलिए सब्सिडी को लेकर कोई बदलाव नहीं हुए। मई 2020 से, कई क्षेत्रों में एलपीजी सब्सिडी पूरी तरह से बंद हो गई।

जानें क्या है सरकार का प्लान?
सरकार सब्सिडी के लेकर विचार कर सकती है। मगर यह स्पष्ट है कि 10 लाख रुपये की इनकम के नियम को लागू रखा जाएगा। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा। बाकी लोगों के लिए सब्सिडी को खत्म किया जा सकता है। यह योजना 2016 में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए शुरू करी गई थी।
भारत में लगभग 29 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास एलपीजी कनेक्शन मौजूद हैं। इसमें उज्जवला योजना के तहत करीब 8.8 एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। सरकार योजना के तहत एक करोड़ कनेक्शन और जोड़ने की योजना बना रही है।

सरकार सब्सिडी पर कर रही इतना खर्च?
सब्सिडी पर सरकार का खर्च वित्तीय वर्ष 2021 के दौरान 3,559 रुपये रहा। वित्तीय वर्ष 2020 में यह खर्च 24,468 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। दरअसल इस स्कीम की शुरुआत जनवरी 2015 में करी गई थी। इसके तहत ग्राहकों को गैर सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर का पूरा पैसा चुकाना होता है। वहीं, सरकार की तरफ से सब्सिडी का पैसा ग्राहक बैंक खाते में रिफंड होता है, जो डायरेक्ट अकाउंट में होता है। इसलिए स्कीम का नाम DBTL रखा गया है।
इतना महंगा हुआ सिलेंडर
गौरतलब है कि एलपीजी सब्सिडी के तहत एक परिवार को एक वर्ष में 12 सिलेंडर दिए जाते हैं। लेकिन मई 2020 से कुछ जगहों पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को शून्य सब्सिडी दी गई। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (LPG price) की बात करें तो वर्ष 2021 में अब तक 190.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस कारण 1 सितंबर को एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये महंगे हो गए। यह बढ़ोतरी 14.2 किलो के सिलेंडर यानी घरेलू गैस पर करी गई थी। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये तक पहुंच गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार खाई में गिरी एक की मौत, तीन घायल
Next: इस महिला ने कहा, इंटरनेट नहीं होता तो मां नहीं बन सकती थी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.