Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में एक घंटे तक हल्द्वानी में रहेंगे अमित शाह
  • नैनीताल

राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में एक घंटे तक हल्द्वानी में रहेंगे अमित शाह

RNS INDIA NEWS 08/02/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष, मेयर व विधायकों ने 14 फरवरी को राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि समारोह में अमित शाह एक घंटे तक हल्द्वानी में रहेंगे। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उनका स्वागत किया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए खास तैयारियां की हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर गजराज बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में बताया कि 14 फरवरी को अमित शाह अपराह्न 3.45 बजे कैंट स्थित आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां से वह कार से अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर गौलापार के लिए रवाना होंगे। इस दौरान तिकोनिया चौराहे से लेकर काठगोदाम स्थित नरीमन तिराहे तक विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर शहरवासी उनका स्वागत करेंगे। 4 बजे गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में पहुंचने के बाद वह एक घंटे तक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों से केन्द्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया जाएगा। वह विजेता खिलाड़ियों को चैंपियन ट्रॉफी सौंपेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, विनोद मेहरा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में भाजपा की जीत पर हल्द्वानी में जश्न
Next: आप के चुनाव हारते ही दिल्ली सचिवालय सील, प्रशासन ने अधिकारियों को जारी किए ये निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.