Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)। दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रहे अधिवक्ता के मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने अधिवक्ता को अंतरिम राहत न देते हुए मामले को सुनवाई के लिए दूसरी पीठ को भेज दिया। अब मामले की सुनवाई दूसरी पीठ करेगी। अभियुक्त मनीष अरोड़ा अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में जेल में बंद है। नैनीताल के जिला सत्र न्यायाधीश ने उसे 2019 में आजीवन कारावास की सजा सुनवाई थी। उस पर यह भी आरोप है कि जब मृतक को बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया गया था, तो अभियुक्त द्वारा बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को नैनीताल से हरिद्वार ले जाया गया।
जबकि यह पूरा पुलिस केस था। पत्नी की मौत अप्राकृतिक तरीके से हुई थी। अस्पताल से ले जाते वक्त अभियुक्त द्वारा डिस्चार्ज स्लिप तक नहीं ली गई। जबरदस्ती शव को अस्पताल से उठाया गया। वहीं, उसकी तरफ से कहा गया कि वह 2019 से जेल में बंद है। अभी तक उसे अग्रिम जमानत तक नहीं मिली है। उसके बूढ़े माता-पिता हैं। कोर्ट ने उसे कोई राहत न देते हुए मामला सुनवाई के लिए दूसरी पीठ को भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Next: एनजीटी सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने पर्यावरणीय कार्यों की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एनजीटी सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने पर्यावरणीय कार्यों की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
  • पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.