Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा सरकार के संरक्षण में चल रहा नशे का कारोबार: रणदीप सुरेजवाला
  • हरिद्वार

भाजपा सरकार के संरक्षण में चल रहा नशे का कारोबार: रणदीप सुरेजवाला

RNS INDIA NEWS 11/02/2022
rns featured image new

हरिद्वार को बनाएंगे नशा मुक्त रोजगार युक्त शहर: सतपाल ब्रह्मचारी

हरिद्वार।  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा भाजपा सरकार में हरिद्वार पूरी तरह ड्रग माफिया के शिकंजे में है। हरिद्वार में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। हरकी पैड़ी जैसे पवित्र स्थान पर भी खुलेआम नशे का कारोबार चल रहा है। भाजपा के पदाधिकारियों के घर से शराब बरामद हो रही है। रणदीप सुरेजवाला ने कहा कि 2019 में हुए शराब काण्ड में कई लोगों की जान चली गयी। हरिद्वार मादक पदार्थो का हब बन गया है। लेकिन संगठित माफियाओं को पकड़ने के बजाए भाजपा सरकार छोटे मोटे तस्करों को पकड़कर इतिश्री कर रही है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी, महंगाई बड़े सवाल हैं। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल सहित तमाम चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता के इन सवालों पर बात करने के बजाए भाजपा संस्कार और संस्कृति पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाक के नीचे हरिद्वार कुंभ में कोरोना टेस्ट घोटाला हुआ। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस सरकार बनने पर नशा कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त सजा दिलायी जाएगी। पत्रकारों के सवाल के जवाब में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चुनाव हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल के संरक्षण में लड़ा जा रहा है। चूंकि हरीश रावत सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। इसलिए उन्हें चुनाव कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। हरकसिंह रावत के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ काम करने के बाद भाजपा की असलियत से वाकिफ होने के बाद हरकसिंह रावत कांग्रेस में वापस लौटे हैं। उनके अनुभव लाभ चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा और चुनाव नहीं लड़ने का उनका खुद का फैसला है। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी चुनाव में शराब की नदियां बहा रहे हैं। धार्मिक संस्थाओं को भी शराब का अड्डा बनाया जा रहा है। जनता ने अवसर दिया तो हरिद्वार को नशा मुक्त रोजगार युक्त शहर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना में देश के अन्य तीर्थो पर स्नान की अनुमति है। लेकिन हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं को स्नान नहीं करने दिया जा रहा है। जिससे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर मेयर अनिता शर्मा, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, शिल्पी अरोड़ा, जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खण्डेलवाल, अनिल भास्कर, विभाष मिश्रा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिवराज सिंह चौहान ने किया भाजपा सरकार बनने का दावा
Next: विधायक आदेश चौहान ने जनसंपर्क कर की वोट अपील

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.