Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रामसावाला में हुई गन्ना तौल केंद्र की शुरुआत
  • देहरादून

रामसावाला में हुई गन्ना तौल केंद्र की शुरुआत

RNS INDIA NEWS 05/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर ब्लॉक के रामसावाला में सोमवार को गन्ना तौल केंद्र की शुरुआत की गई। तौल केंद्र की शुरुआत करते हुए विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र के सभी किसानों का गन्ना चीनी मिल तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक क्षेत्र में कई तौल केंद्र खोले जाएंगे, जिससे समय पर गन्ना तौल हो सके। विधायक ने कहा कि किसान अक्सर पछुवादून से समय पर गन्ना डोईवाला चीनी मिल में नहीं पहुंचने की शिकायत करते हैं। इस बार गन्ना मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से सभी किसानों का गन्ना मिल तक पहुंचाने की व्यवस्था करने की मांग की गई थी। सरकार ने इसके लिए तौल केंद्र की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही किसानों को उनके गन्ने का भुगतान भी समय पर किया जाएगा। विधायक ने कहा कि पछुवादून क्षेत्र में बड़ी मात्रा में गन्ना उत्पादित होता है। उन्होंने किसानों से तौल केंद्रों के माध्यम से ही गन्ना चीनी मिल तक पहुंचाने की सलाह देते हुए कहा कि बिचौलियों के जाल में फंसने से उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है। कहा कि सरकार सभी किसानों को समय पर उनका भुगतान भी करेगी। उन्होंने गन्ना किसानों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्स्वाण, रकम चौधरी, बबली चौधरी, यशपाल नेगी, कमल रावत, आनंद कुमार, चंचल सिंह, दयाराम, मौ. अलीम, राम सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: एनटीडी जीजीआईसी में मासिक धर्म को लेकर चला जागरूकता अभियान
Next: बागेश्वर से रानीखेत बच्चों को भ्रमण पर ले गया ड्राइवर शराब के नशे में चला रहा था गाड़ी, गिरफ्तार; वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.