Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: एनटीडी जीजीआईसी में मासिक धर्म को लेकर चला जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: एनटीडी जीजीआईसी में मासिक धर्म को लेकर चला जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 05/12/2022
WhatsApp Image 2022-12-05 at 1.43.26 PM

वीरा संस्था की सहायता से वितरित किए सेनेटरी पैड्स

अल्मोड़ा। विक्टर मोहन जोशी जीजीआईसी एनटीडी इंटर कॉलेज अल्मोडा में प्रो० इला साह के निर्देशन में शोध कर रहे शोद्यार्थी आशीष पन्त, एवं पत्रकारिता के विद्यार्थी राहुल जोशी व मयंक पन्त ने छात्राओं को पीरियड्स के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को माहवारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराई। इंटर कॉलेज की छात्राओं को सबसे पहले आशीष के शोध कार्य पर बनी डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म दिखाकर पीरियड्स के दौरान ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष को दिखाया गया। इसके उपरांत छात्राओं को आशीष और राहुल ने वीरा एनजीओ की सहायता से सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करवाए। इस दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

आशीष ने कहा कि उत्तराखंड बनने के इतने वर्ष बाद भी माहवारी को लेकर कई संकुचित धारणाएं हैं जिन्हें तोड़ा जाना वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यक है। इसलिए उनका मकसद है कि वो हर महिला तक सेनिटरी नैपकिन पहुंचाएं इसके लिए उनकी टीम एक रोड मैप तैयार भी कर रहे ही और इसे जल्द ही जमीन पर उतारने हेतु प्रयास करेगी।
आशीष के शोध कार्य पर बनी डॉक्यूमेंट्री का निर्माण करने वाले पत्रकारिता के छात्र राहुल और मयंक बताते हैं कि माहवारी के विषय में समाज में चर्चा होना नितान्त आवश्यक है इसके लिए उनकी पूरी टीम निरन्तर विभिन्न संस्थाओं से संपर्क कर महिलाओं को जागरूक करने हेतु प्रयासरत रहती है।
कार्यक्रम में मौजूद जीजीआईसी एनटीडी की प्रधानाचार्या ने कहा कि आशीष एवं उनकी टीम द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है इससे हमारे कॉलेज की छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं आशीष के शोध कार्य पर बनी पहाड़ एक्सप्रेस की डॉक्यूमेंट्री में जिन बातों का जिक्र किया गया है वो हमने व्यक्तिगत जीवन में भी महसूस किया है। साथ ही उन्होंने राहुल, मयंक और उनकी पहाड़ एक्सप्रेस टीम का भी धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं और पैड उपलब्ध करवाने के लिए वीरा संस्था का भी धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जीजीआईसी एनटीडी इंटर कॉलेज की प्राचार्य बीना वर्मा सहित शिक्षिका मोवीन फातिमा, हेमलता वर्मा, बेबी जैडा, खष्टी आर्या, उषा जोशी, मुक्ता बिष्ट, स्वरूप कुमारी, प्रेमा तिवारी, भावना धपोला, हिमानी पंत सहित छात्राएं और अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थानाध्यक्ष चौखुटिया ने चौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा कवच गौरा शक्ति की सुविधाओं से कराया रूबरू
Next: रामसावाला में हुई गन्ना तौल केंद्र की शुरुआत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.