Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • रामपुर तिराहा व मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने को यूकेडी ने किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

रामपुर तिराहा व मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने को यूकेडी ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/04/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। यूकेडी ने रामपुर तिराहा व मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा राज्य आंदोलनकारी महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। बावजूद इसके सरकार चुप है। वहीं यूपी के कब्जे में प्रदेश की चल-अचल संपत्ति को सरकार वापस लाने को गंभीरता नहीं दिखा रही। बुधवार को यूकेडी कार्यकर्ता व राज्य आंदोलनकारी केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ऐरी ने कहा राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर यूपी पुलिस ने बर्बरता की और उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। कई पुलिस जवानों व अधिकारियों ने आंदोलनकारी महिलाओं के साथ बलात्कार किया। बावजूद इसके सभी दोषी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्हें आज तक सजा नहीं मिल सकी है। प्रदेश सरकार इसकी जिम्मेदार है। सरकार को इन मुकदमों की पैरवी कर दोषियों को सजा दिलानी चाहिए। लेकिन इसके लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। कार्यकर्ताओं ने कहा राज्य गठन के 22 साल बाद भी उत्तराखंड की चल व अचल संपत्ति यूपी के कब्जे में है, जिसे वापस लाने को सरकार गंभीर नहीं है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और इन मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। चेतावनी देते हुए कहा इन मामलों पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो यूकेडी सड़कों पर उतरेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक बनने का सपना संजोए युवाओं के लिए अच्छी खबर, डीएलएड हेतु आवेदन हुए शुरू
Next: ऐसे होगा मरीजों का इलाज! एनएचएम-स्वास्थ्य महानिदेशालय के बीच सामंजस्य की कमी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.