Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • धूमधाम से मनाई स्व० हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं जयंती
  • पौड़ी

धूमधाम से मनाई स्व० हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं जयंती

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
rns featured image new

बहुगुणा ने समाज और राष्ट्र के लिए किया जीवन समर्पित: प्रो. नौटियाल

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में जन-नायक हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर प्रशासनिक भवन परिसर स्थित बहुगुणा की मूर्ति पर कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने पुष्पाजंलि अर्पित की। साथ ही बिड़ला परिसर में बहुगुणा के जीवन यात्रा को रेखांकित करती हुई एक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपित प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा ने समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। पर्वतीय क्षेत्र के छोटे से गांव से लेकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतन्त्रता के बाद राजनीति में उन्होंने अभूतपूर्व सफलताएं हासिल की।
मुख्य वक्ता प्रो. उमा मैठाणी ने उनके व्यक्तित्व, सरल, सौम्य, उदार, ईमानदार चरित्र से जुड़ी विशिष्ट घटनाओं के आधार पर उनके सम्मपूर्ण जीवन की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि जब वे, देश की राजनीति में उच्च पदों पर पहुंच चुके थे तब भी वे गांव और पहाड़ के प्रति चितिंत रहते थे और उन्होंने उतराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थान खोलने में अहम योगदान दिया। बहुगुणा के समकालीन व सेवानिवृत्त शिक्षक अनुसूया प्रसाद उनियाल ने गांव और स्कूल के किस्से कहानियों के माध्यम से बहुगुणा के जीवन के पहलूओं को श्रोताओं के सम्मुख रखा। उन्होंने कहा कि बहुगुणा गांव के प्रत्येक व्यक्ति से जुड़े रहते थे व राजनीति में जनता के प्रति सदैव समर्पित रहते थे। कार्यक्रम के संयोजक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने विवि के लिए आज के विशेष दिन का विशेष महत्व बताया। संचालन डॉ. नरेश राणा ने किया व डॉ. आशुतोष गुप्त ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सुशीला उनियाल, प्रो. मंजुला राणा, प्रो .हिमाशु बोड़ाई, प्रो वाईपी रैवानी, प्रो. वीसी शर्मा, प्रो. आरसी सुन्दरियाल, प्रो. अनिल कुमार नौटियाल, प्रो. मोनिका गुप्ता, प्रो. बीपी नैथानी, प्रो. दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व धरोहर रम्मान आयोजन देखने 27 को पहुंचेंगे सीएम
Next: मात्र 67 दिन में जारी हुआ यूपी बोर्ड का रिजल्ट, टूटा 100 साल का रिकॉर्ड

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.