Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल एम्स में हुए भर्ती
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल एम्स में हुए भर्ती

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
Ramesh pokhariyal nishank

कोरोना से ठीक होने के बाद स्वास्थ्य बिगड़ा

नई दिल्ली (आरएनएस)।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का स्वास्थ्य अचानक बिगडऩे के बाद मंगलवार सुबह उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निशंक अप्रैल महीने के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने के बाद मंगलवार 1 जून को उनकी तबीयत खराब हो गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को कोरोना ठीक होने के बाद स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के कारण एम्स में भर्ती कराना पड़ा है। डॉक्टरों ने फिलहाल निशंक का उपचार शुरू कर दिया है। एम्स के अधिकारी ने निशंक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि डॉ निशंक की जांच की जा रही है फिलहाल स्वास्थ्य को लेकर कोई गंभीर प्रश्न सामने नहीं आए हैं। 21 अप्रैल को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्वयं को घर पर ही आइसोलेट कर लिया था। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक उन्होंने उपचार लिया। हालांकि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के उपरांत भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विभिन्न डिजिटल माध्यमों के जरिए मंत्रालय का कामकाज संभालते रहे।
गौरतलब है कि देश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी के कारण मद्देनजर 10वीं की बोर्ड परीक्षा पहले ही रद्द की जा चुकी है। वहीं जेईई की परीक्षा स्थगित करने का फैसला भी किया जा चुका है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा और जेईई (मुख्य) 2021 अप्रैल सत्र की तारीख भी अभी घोषित नहीं की जा सकी हैं। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले छात्रों को इस बारे में सूचित किया जाएगा।
गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाओं के विषय पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई के बीच अहम बैठक होनी है। कई छात्र व संगठन 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द किए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं सीबीएसई यह परीक्षाएं करवाने की पक्षधर है। सहमति मिलने पर सीबीएसई 12 की बोर्ड परीक्षा में केवल चुनिंदा विषयों को ही शामिल करने का फैसला ले सकती है। इसके साथ ही परीक्षा का समय एवं प्रश्नों की संख्या भी कम की जा सकती है। हालांकि अभी इनमें से किसी भी विकल्प पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शूलिनी विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य और खुशी वेबिनार श्रृंखला का उद्घाटन
Next: वॉर्डबॉय ने प्रेमिका को जहर का इंजेक्शन लगाकर मार डाला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.