Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • वॉर्डबॉय ने प्रेमिका को जहर का इंजेक्शन लगाकर मार डाला
  • मुंबई

वॉर्डबॉय ने प्रेमिका को जहर का इंजेक्शन लगाकर मार डाला

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
rns featured image new

जबरन शादी करना चाहती थी बीमार प्रेमिका

मुंबई (आरएनएस)। शादी के लिए दबाव डालने वाली प्रेमिका की इंजेक्शन देकर हत्या करने वाले आरोपी को पनवेल शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, निर्माणाधीन एयरपोर्ट साइड कोली कोपर गांव के पास महिला का शव बरामद हुआ था। पनवेल के रहने वाले रमेश शिवराम ठोंबरे ने शव की पहचान करते हुए बताया कि वह उसकी बहन है। उसने बताया कि पनवेल के तुरमाले गांव में रहने वाले पटेल हॉस्पिटल के वॉर्डबॉय चंद्रकांत गायकर के साथ प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले उसके साथ फोन पर विवाद हुआ था। पनवेल पुलिस थाने के अधिकारियों के मुताबिक, 29 मई को पनवेल के उस इलाके में एक युवती का शव बरामद हुआ, जहां हवाई अड्डा बनना है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में युवती की पहचान नहीं हो सकी, क्योंकि शव के पास किसी भी तरह की आईडी या कागजात नहीं मिला। हालांकि, 30 मई को एक ऑटो ड्राइवर को एक प्लास्टिक बैग मिला, जिसमें एक आधार कार्ड, एक पर्स और महिला के कुछ कपड़े थे। कुछ समय बाद एक शख्स पुलिस थाने पहुंचा और उसने शव की शिनाख्त की। इसके अलावा उसने ऑटो ड्राइवर को मिले सामान की पहचान की और उन्हें युवती का बताया।

रमेश ने पुलिस को बताया कि पनवेल के एक अस्पताल में काम करने वाले चंद्रकांत गायकर से उसकी बहन का अफेयर था। रमेश ने दावा किया कि उसने अपनी बहन को गायकर के साथ बहस करते हुए सुना था। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि करीब 6 महीने से उसका युवती के साथ अफेयर चल रहा था। युवती किसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और कथित तौर पर उसे शादी करने के लिए धमकाती थी। इससे आरोपी नाराज हो गया और उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगा। गायकर ने बताया कि उसने केटामाइन का इंजेक्शन खरीदा और इलाज करने के बहाने युवती को लगा दिया। हत्या के बाद उसने राज छिपाने के लिए युवती का मोबाइल और पर्स नष्ट कर दिया। पुलिस ने गायकर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 6 जून तक रिमांड पर भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल एम्स में हुए भर्ती
Next: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में छूट के साथ खुल गए मथुरा-वृन्दावन के मंदिर

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : तीन महीने पहले रची थी हत्या की साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना

RNS INDIA NEWS 16/10/2024 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 12/06/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.