Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • शूलिनी विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य और खुशी वेबिनार श्रृंखला का उद्घाटन
  • सोलन

शूलिनी विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य और खुशी वेबिनार श्रृंखला का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
rns featured image new
भाविता जोशी
सोलन। स्वास्थ्य और खुशी विषय पर 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 दिवसीय वेबिनार श्रृंखला का उद्घाटन आज हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल द्वारा किया गया।
शूलिनी विश्वविद्यालय में योग और प्राकृतिक चिकित्सा स्कूल द्वारा आयोजित वेबिनार का स्वागत नोट शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. पी.के. खोसला द्वारा दिया गया, उन्होंने योग पर अपने ज्ञान और अनुभव को सांझ किया। वह स्वामी परमहंस योगानंद के शिष्य हैं और 29 वर्षों से क्रिया योग का अभ्यास कर रहे हैं। प्रो. पी.के खोसला ने शूलिनी विश्वविद्यालय में आयुष स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना का भी वर्णन किया जहां योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का अध्ययन किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने शूलिनी विश्वविद्यालय के छात्रों और फैकल्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं को और क्षमता को जानने की एकमात्र तकनीक योग है और यह बाहरी से आंतरिक आत्म की यात्रा है। उन्होंने अष्टांग योग और बहिरंगा (यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार) और अंतरांग योग (धारणा, ध्यान और समाधि) की अवधारणा पर भी जोर दिया। उन्होंने वैदिक काल से इस समकालीन युग तक योग की यात्रा को सांझा किया।
डॉ. सैजल ने विश्वविद्यालय के योग विभाग के प्रयासों की सराहना की, जो सक्रिय रूप से योग सत्र और प्रशिक्षण का आयोजन कर रहा है। शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर विशाल आनंद ने उद्घाटन सत्र पर अपनी टिप्पणी दी और साझा किया कि सभी प्रकार की बीमारियों के साथ-साथ कोविड से खुद को सुरक्षित रखने के लिए योग एक आवश्यक अभ्यास है। उन्होंने यह भी कहा कि शूलिनी विश्वविद्यालय भी 100 बिस्तरों की क्षमता वाला एक कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करके इस महामारी में समाज की मदद कर रहा है। इस अवसर पर एमएससी योग की छात्रा मिस देबोलिना बिस्वास और बीएससी योग की निकिता द्वारा योग प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया।

धन्यवाद प्रस्ताव प्रो चांसलर विशाल आनंद ने दिया और समापन टिप्पणी स्कूल ऑफ योग एंड नेचुरोपैथी, एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ सुबोध सौरभ सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई। वेबिनार का संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ. माला त्रिपाठी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्यूरा एवं बरसिमी ग्राम पंचायत पम्पिंग योजना शासन से हुई स्वीकृत: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान
Next: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल एम्स में हुए भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.