Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राम राज्याभिषेक के साथ कर्नाटक खोला में रामलीला महोत्सव का समापन
  • अल्मोड़ा

राम राज्याभिषेक के साथ कर्नाटक खोला में रामलीला महोत्सव का समापन

RNS INDIA NEWS 28/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला में महिलाओं द्वारा मंचित दो दिवसीय सम्पूर्ण रामलीला, भरत मिलाप, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के राज्याभिषेक तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ रामलीला महोत्सव 2023 का विधिवत समापन हुआ। रामभक्तों, दर्शकों ने राम राज्याभिषेक के मनोरम दृश्य का आनन्द लिया। सर्वप्रथम इस वर्ष की रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हेमा पुरोहित प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, शेख प्यारी जान राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस, सोनसिंह रावत प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल, शोभा जोशी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, प्रकाश रावत प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी, कैप्टन बाजपेई एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज महिलायें किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और वे कुशल गृहणी के रूप में घरों को सँभालने के साथ -साथ मंच के माध्यम से समिति की इस अनोखी पहल को सार्थक करने हेतु अपना श्रेष्ठ योगदान निरन्तर प्रदान कर रही हैं। इसके लिये उन्होंने रामलीला समिति के संरक्षक बिट्टू कर्नाटक तथा पूरी समिति को बधाई प्रेषित करते हुये उनके इस प्रयास की सराहना की। महिलाओं द्वारा मंचित दो दिवसीय रामलीला के समापन में अतिकाय वध, अंगद-रावण संवाद, मेघनाद-लक्ष्मण संवाद, मेघनाद वध, रावण-कुम्भकर्ण संवाद, कुम्भकरण वध, रावण अहिरावण संवाद, हनुमान-मकरध्वज संवाद, अहिरावण वध आदि ने मुख्य अतिथि तथा दर्शकों को देर रात्रि तक रामलीला मैदान में बांधे रखा। कलाकारों ने रामलीला मैदान में उपस्थित तथा आन-लाईन डिजिटल माध्यम से जुडे दर्शकों से खूब वाही वाही बटोरी। समापन पर श्री राम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया और राम दरबार की आरती ने दर्शकों को भावुक कर दिया। समापन अवसर पर समिति द्वारा सभी कलाकारों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार का वितरण किया गया। समिति के संरक्षक बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि समिति निरन्तर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं को जोडने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति को फोन कर फांसी के फंदे पर झूल गई पत्नी
Next: मदरसों में पढ़ाए जाएंगे वेद और संस्कृत, बयान पर बवाल शुरू

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.