Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल ने किया मोरावियन संस्थान की डायमंड जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने किया मोरावियन संस्थान की डायमंड जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
compressjpg25 (11)

स्कूल स्मारिका “हिस्ट्री ऑफ मोरावियन“ का किया विमोचन

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजपुर रोड़ स्थित मोरावियन संस्थान की हीरक जयंती (डायमंड जुबली) समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अवसर पर उन्होंने स्कूल की स्मारिका “हिस्ट्री ऑफ मोरावियन“ का विमोचन किया। इसके साथ ही स्कूल के अध्यापकों और छात्रों को भी सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि संस्थान द्वारा राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक कारणों से जरूरतमंद बच्चों के साथ-साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों के बच्चों की लिए शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय में इस स्कूल का निर्माण किया गया है जब बुनियादी सुविधाओं से बच्चों को शिक्षा की बेहद जरूरत थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण होती है। शिक्षित व्यक्ति से ही शिक्षित समाज का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि मोरावियन द्वारा शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को उच्च आदर्श, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व निर्माण के क्षेत्र में भी प्रयास किये जा रहे हैं।
राज्यपाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें असीमित सपने देखने चाहिए और अपने कठोर परिश्रम से उन्हें प्राप्त करने का प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र अभी से अपने अन्दर नेतृत्व की भावना पैदा करें। और अपने प्रयासों से राष्ट्र व समाज के निमार्ण में योगदान दें। राज्यपाल ने कहा कि तकनीकी के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस, साईबर, क्वांटम आदि विषयों की ओर रूचि लें और उन्हें अपने जीवन में उतारें, इन्हीं सब विषयों पर भविष्य टिका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण कर उससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा कभी खत्म नहीं होने वाली सतत प्रक्रिया है हमें हमेशा जीवन में कुछ न कुछ अवश्य सीखना चाहिए। इस अवसर पर छात्रों द्वारा कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में मोरावियन संस्थान के पदाधिकारी और स्कूल के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम अध्यक्षता में हुई जनपद स्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक
Next: कैंट विधायक ने किया दो ट्यूबवेल निर्माण कार्यों का शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.