Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम अध्यक्षता में हुई जनपद स्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक
  • देहरादून

डीएम अध्यक्षता में हुई जनपद स्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 17/01/2023
rns featured image new

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में नशावृत्ति के विरूद्ध नियमित अभियान चलाया जाए। तथा इसमें लिप्त लोगों की काउन्सलिंग भी की जाए। साथ ही जो लोग नशे की प्रतिबंधित सामग्री का व्यापार कर रहे है उन पर भी प्रभावी कार्यवाही करते हुए कानूनी दण्डात्मक कार्यवाही के साथ-साथ उनकी संपत्ति जब्त की कार्यवाही जाए। उन्होंने जनपद स्तरीय गठित समिति को स्कूलों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम कराते हुए बच्चों को ऐसे पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उन्हें इससे दूर रखा जाए, साथ ही टीम को स्कूल आदि संस्थान एवं अन्य स्थलों पर निगरानी बनाएं रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्य ड्रग इंस्पैक्टर के बैठक में प्रतिभाग न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि शराब की दुकानों एवं बार आदि अनुज्ञापनों में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मादक सामग्री यथा शराब/बीयर बिक्री न की जाए इसके लिए प्रत्येक दुकानों एवं बार में सीसी कैमरे लगाते हुए निरंतर उनकी मानिटरिंग भी की जाए। उन्होने पुलिस अधीक्षक क्राइम को नशे में संलिप्त लोगों की सूची उपलब्ध कराने तथा आबकारी अधिकारी को उक्त सूची उप जिलाधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ हीे पुलिस विभाग, आबकारी, ड्रग इंस्पैक्टर आदि विभागों को नियमित अभियान चलाते हुए प्रतिबंधित दवाईयों की बिक्री, मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। इन कार्यों में संलिप्त लोगों पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में किसी भी स्थान पर प्रतिबन्धित खेती तथा विदोहन न हो।
बैठक में पुलिस अधीक्षक क्राईम सर्वेश पंवार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेन्द्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी राजीव कुमार चौहान , सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, एडी एनसीबी देवानन्द शिक्षा विभाग से सुदर्शन सिंह बिष्ट सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रणकंडियाल मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
Next: राज्यपाल ने किया मोरावियन संस्थान की डायमंड जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.