Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्यपाल ने की वसन्तोत्सव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों संग बैठक  
  • देहरादून

राज्यपाल ने की वसन्तोत्सव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों संग बैठक  

RNS INDIA NEWS 28/02/2023
rns featured image new

देहरादून। मंगलवार को राजभवन सचिवालय में सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन ने 3 से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले वसन्तोत्सव-2023 की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाय। बैठक में निर्णय लिया गया कि वसन्तोत्सव में भारी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, इसलिए सुरक्षा के दृष्टिगत आगन्तुकों के बैग प्रतिबन्धित रहेंगे। इस दौरान पॉलिथीन भी प्रतिबन्धित रहेगी। सचिव ने वसन्तोत्सव के दौरान लगने वाले स्टॉलों आदि की व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने पुष्प प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों हेतु समुचित व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिये। पुष्प प्रदर्शनी के दौरान ट्रैफिक व पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।
सचिव श्री राज्यपाल ने पुष्प प्रदर्शनी के दौरान राजभवन परिसर में साफ-सफाई और पर्याप्त मात्रा में कूड़े-दान की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। वसन्तोत्सव में आने वाले आगन्तुकों हेतु पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सहित मोबाईल टॉयलेट आदि की व्यवस्था समय से पूर्ण करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। वसन्तोत्सव के दौरान आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संस्कृति विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये। सचिव ने कहा कि यह वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, इसके लिए हमें अधिक से अधिक मिलेट्स फसलों को प्रचारित करने पर विशेष फोकस करना होगा।
गौरतलब है कि वसन्तोत्सव-2023 दिनांक 03 मार्च से 05 मार्च तक आयोजित हो रहा है। 03 मार्च को वसन्तोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल लफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा प्रातः 11:00 बजे किया जायेगा। 03 मार्च को दोपहर 1.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक तथा 04 व 05 मार्च को प्रातः 09 बजे से सायं 6:00 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी। 3 दिवसीय आयोजन में 16 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 62 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिये जाएंगे। इस प्रकार कुल 186 पुरस्कार निर्णायक मण्डल के निर्णय के उपरान्त दिनांक 05 मार्च, 2023 को विजेताओं को प्रदान किये जाएंगे। इस वर्ष प्रतियोगिता में पहली बार 04 नई श्रेणियां यथा-रूफटॉप गार्डनिंग, बोन्साई, टेरारियम एवं शहद सम्मिलित की गयी हैं। साथ ही अधिक से अधिक पुष्प उत्पादकों को पुरस्कृत करने के उद्देश्य से कट फ्लावर प्रतियोगिता के अन्तर्गत मात्र व्यक्तिगत एवं कृषकों की ही प्रतिभागिता सुनिश्चित की जायेगी। इस वर्ष तिमरू को विशेष डाक आवरण जारी किये जाने हेतु चयनित किया गया है। इस तीन दिवसीय आयोजन में राज्य के लगभग 30 विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, जिसमें उद्यान विभाग के अतिरिक्त विभिन्न शोध संस्थान/कृषि विश्वविद्यालय/बोर्ड/निगम आदि प्रमुख होंगे। इन विभागों/संस्थानों द्वारा आयोजन में अपना स्टॉल लगाकर अपने विभाग के जनोपयोगी कार्यक्रमों/तकनीकियों का उत्कृष्टता के आधार पर प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने दिए जी-20 समिट के लिए पंतनगर से रामनगर तक का रूट प्लान बनाने के निर्देश
Next: छात्राओं को साइबर क्राइम की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.