Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूरी दुनिया तक जाए योग महोत्सव की गूंज: राज्यपाल
  • देहरादून

पूरी दुनिया तक जाए योग महोत्सव की गूंज: राज्यपाल

RNS INDIA NEWS 05/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के चौथे दिन राज्यपाल ने किया प्रतिभाग

देहरादून। ऋषिकेश मुनि की रेती स्थित गंगा रिजॉर्ट में आयोजित सात दिवसीय ‘अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव’ के चौथे दिन शनिवार सुबह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने बतौर मुख्य अतिथि प्रथम सत्र में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रथम सत्र में आयोजित योग कक्षाओं का भी निरीक्षण किया एवं योग प्रशिक्षकों से विभिन्न आसनों की जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 के आयोजन हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत पर्यटन विभाग को इस आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि इस योग महोत्सव की गूंज पूरे विश्व तक जानी चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि ऋषिकेश इस दुनिया में योग, ध्यान, साधना के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि योग मन, मस्तिष्क और आत्मा को जोड़ता है। राज्यपाल ने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग एक विशिष्ट स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया इस रोग से ग्रसित थी तब योग एवं प्रणायाम ने ना सिर्फ़ मानव प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम किया बल्कि लोगों को आत्मबल भी दिया। उन्होंने कहा कि योग से मनुष्य को ना सिर्फ़ शारीरिक रूप से मजबूती मिलती है बल्कि इससे मानसिक रूप से भी शांति मिलती है।
राज्यपाल ने कहा कि भारत में योग, साधना, संस्कृति का आपस में बेजोड़ संबंध है उन्होंने कहा कि संस्कृत शब्द का अर्थ सांसों के कृत है, यानी कि प्रणायाम के दौरान जब संस्कृत के शब्दों का प्रयोग करते हैं तो हमारे मन मस्तिष्क और आत्मा को शांति प्रदान होती है। राज्यपाल ने पर्यटन विभाग को योग महोत्सव का सोशल मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार प्रसार करने करने के भी निर्देश दिए।
राज्यपाल ने कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है जहां एक ओर भारत G-20 की अध्यक्षता कर रहा है वही भारत के अनुरोध पर यह वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि भारत  योग की शक्ति का प्रमाण पूरा विश्व देख चुका है इसीलिए भारत के अनुरोध पर हर वर्ष 21 जून को विश्व योगा दिवस मनाया जाता है।
सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने राज्यपाल को आयोजन संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान योग विशेषज्ञ दिलराज प्रीत कौर एवं डॉ. प्रिया अहूजा ने विभिन्न योगासनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान पद्मश्री डॉ. रजनीकांत, उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील जोशी समेत बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 मार्च
Next: गढ़वाली फिल्म मेरु गौं के कलाकारों का सम्मान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.