Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • राज्य आंदोलनकारियों ने किया सामूहिक उपवास
  • टिहरी

राज्य आंदोलनकारियों ने किया सामूहिक उपवास

RNS INDIA NEWS 04/06/2023
rns featured image new

नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल के राज्य आंदोलनकारियों ने लगभग 2 महीने से देश की राजधानी में भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलनरत महिला पहलवानों के पक्ष में सामूहिक उपवास रखकर यौन उत्पीड़न के आरोपी को जेल भेजने की मांग की। शहीद स्थल नई टिहरी में आयोजित सामूहिक उपवास के दौरान आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि देश के अंदर कानून का मखौल उड़ाने का प्रचलन सा चल पड़ा है। जिसको सरकार के लोग ही बढ़ावा दे रहे हैं। देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल दिला कर सम्मान दिलाने वाली पहलवान बेटियों को आज न्याय की लड़ाई सड़कों पर लड़नी पड़ रही है। जिस सरकार पर इन बेटियों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी है वह आरोपी को बचाने में लगी हुई है। मंच के महासचिव किशन सिंह रावत एवं सह प्रवक्ता विक्रम सिंह कठैत ने कहा पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी हो जाती है, लेकिन सांसद बृजभूषण सिंह को सरकार का इतना वरदहस्त प्राप्त है, कि खुलेआम घूम रहे हैं। वीडियो बनाकर खिलाड़ियों को धमकी दे रहे हैं। जांच प्रभावित करने की कोशिश भी कर रहे हैं। हर स्तर पर आंदोलनरत खिलाड़ियों का मनोबल गिराने की कोशिश की जा रही है। सिस्टम से परेशान खिलाड़ियों ने न्याय की आस छोड़ कर अपने पदक तक गंगा में प्रवाहित करने का निर्णय ले लिया था। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी विक्रम बिष्ट एवं ममता उनियाल ने कहा कि सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा केवल मंचों तक ही है। जमीनी हकीकत यह है कि बेटियों को न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर जूझना पड़ रहा है। उपवास करने वालों में ज्योति प्रसाद भट्ट, देवेंद्र नौडियाल, किशन सिंह रावत, शांति प्रसाद भट्ट, विक्रम सिंह कठैत, राकेश राणा ,विक्रम सिंह बिष्ट हरि कृष्णा लांबा, श्यामलाल आर्य, ममता उनियाल, आशा रावत, कुलदीप पंवार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुड़की में सेना के मेजर का चोरों ने घर खंगाला
Next: सीयूईटी में उत्तराखंड राज्य के छात्रों को मिले 60 प्रतिशत आरक्षण

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.