Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सीयूईटी में उत्तराखंड राज्य के छात्रों को मिले 60 प्रतिशत आरक्षण
  • पौड़ी

सीयूईटी में उत्तराखंड राज्य के छात्रों को मिले 60 प्रतिशत आरक्षण

RNS INDIA NEWS 04/06/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय में उत्तराखंड राज्य के छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश में 60 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग उठी है। गढ़वाल विवि के छात्र संघ पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए सीईयूटी प्रवेश परीक्षा होने के उत्तराखंड के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजवीर सिंह के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ज्ञापन भेजा। गढ़वाल विवि के छात्र संघ अध्यक्ष गौरव मोहन नेगी, उपाध्यक्ष रोबिन सिंह असवाल, सह सचिव रंजना, कोषाध्यक्ष योगेश बिष्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमन पंवार, छात्रा प्रतिनिधि मोनिका चौहान ने कहा कि सीयूईटी प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड की भौगोलिक, आर्थिक परिस्थितियों को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है। कहा कि 1973 में गढ़वाल विवि की स्थापना हुई थी। जिसका मकसद यह था कि उत्तराखंड़ के छात्र राज्य से बाहर न जाकर यहां पर ही अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें। लेकिन विवि अपने राज्यों के छात्र-छात्राओं को सीट उपलब्ध तक नहीं करवा पा रहा है। कहा कि छात्रों के परीक्षा केंद्र दिल्ली, मेरठ, हल्द्वानी शहर से बाहर पड़ रहे हैं। जिससे छात्रों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलनकारियों ने किया सामूहिक उपवास
Next: धूमधाम से संपन्न हुआ जखोली मेला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.