Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राज्य आंदोलनकारियों ने किया हाईकोर्ट शिफ्ट किये जाने का विरोध
  • चमोली

राज्य आंदोलनकारियों ने किया हाईकोर्ट शिफ्ट किये जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 21/11/2022
rns featured image new

चमोली। उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी शिफ्ट किये जाने के राज्य सरकार के प्रस्ताव का चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों, अधिवक्ताओं एवं आम जनता ने विरोध जताते हुए उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा हैं। जिसमें हाईकोर्ट को नैनीताल में ही रखें जाने की मांग की गई है। सोमवार को उत्तराखंड राज्य आन्दोलन ने कारियो थराली के उपजिलाधिकारी रविंद्र जुवांठा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान आम उत्तराखंडी आंदोलनकारियों की भावना के विरूद्ध अस्थाई राजधानी के नाम पर राजधानी को देहरादून में ही स्थापित किया गया हैं। अब यातायात सहित अन्य समस्याओं के नाम पर राज्य सरकार नैनीताल में स्थापित हाईकोर्ट को भी मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी में स्थापित करने के प्रयास में जुटी हुई हैं। पिछले दिनों कैबिनेट में इसका प्रस्ताव भी पारित किया गया हैं, जिसका विरोध किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से हाईकोर्ट को नैनीताल में यथावत रखें जाने एवं राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैंण में स्थापित किए जाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी भुपाल सिंह गुसाईं, हरीश पंत, मोहन बहुगुणा, बार एसोसिएशन थराली के सचिव जय सिंह बिष्ट, भूवन हटवाल, देवेंद्र रावत, विक्रम रावत, महिपाल नेगी, महिपाल लाल, उमेश पुरोहित,लखन रावत आदि के हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिजनों से नाराज होकर घर से निकली किशोरी को बरामद किया
Next: कालसी तक इलेक्ट्रिक बस सेवा संचालित करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.