Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलनकारी सरकारी सेवाओं में आरक्षण को लेकर मुखर
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारी सरकारी सेवाओं में आरक्षण को लेकर मुखर

RNS INDIA NEWS 08/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। शहीद स्मारक देहरादून में पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार राज्य आंदोलनकारियों ने राज्याधीन सेवाओं में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की मांग को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस वार्ता में आंदोलनकारियों ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि प्रचंड बहुमत की सरकार द्वारा निर्मित और उत्तराखंड विधानसभा द्वारा एकमत से पारित विधेयक पांच माह से राजभवन में लम्बित क्यों है। सरकारी सेवाओं में दस फीसदी आरक्षण पर फैसला न होने पर राज्य आंदोलनकारियों ने मुखर होने की चेतावनी दी है। वरिष्ठ आंदोलनकारी ओमी उनियाल ने कहा कि गत 30 जून को सीएम ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि दो-तीन दिन में इस संदर्भ में राज्यपाल से चर्चा करेंगे। आंदोलनकारी उस चर्चा के फलित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। क्रांति कुकरेती ने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान यह सुझाव दिया गया था कि वे अनुच्छेद 162 में विदित शक्तियों का उपयोग करते हुए राजकीय सेवाओं में रत 1700 से अधिक कार्मिकों का हित संरक्षण करेंगे। आंदोलनकारी उर्मिला शर्मा ने चेताया कि यदि स्वयं सीएम के आश्वासन के बाद भी उनको न्याय नहीं मिला तो आंदोलनकारी कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। प्रेसवार्ता में रेनू नेगी, प्रभात डंडरियाल, सुरेश कुमार, अनंत आकाश, केशव उनियाल मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज बारिश से उफनाई बिंदाल में बह गई किशोरी
Next: सड़क किनारे मिला 50 साल के शख्स का शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.